Loan चुकाने में मत कर देना ये खिलवाड़, कई सालों के लिए Cibil हो सकता है 'बेकार', बैंक ये बात कभी नहीं बताएंगे!

ऐसा देखा गया है कि जब लोग अपने करियर के शुरुआती दिनों में लोन लेते हैं, तो उसे हल्के में लेते हैं. ईएमआई मिस कर देना या कुछ दिन देरी से भुगतान करना उन्हें मामूली बात लगती है. कुछ लोग तो लोन तक डिफॉल्ट कर देते हैं और उफ्फ तक नहीं करते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप लोन के साथ ऐसा खिलवाड़ करते हैं तो इसका नतीजा ये होता है कि आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाता है. जी हां, और किसी भी लोन को डिफॉल्ट करने का असर आपके सिबिल स्कोर पर एक दो दिन या महीने नहीं, बल्कि सालों तक दिखता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6