जब भी हम किसी नौकरी के लिए एचआर को इंटरव्यू दे रहे होते हैं, वह जॉब से जुड़े कई सारे टर्म बोलता है. कभी सीटीसी की बात होती है तो कभी इनहैंड सैलरी की.. कभी बोनस का जिक्र होता है तो कभी वैरिएबल पे का. बहुत से लोग जॉब से जुड़े सभी शब्दों के मतलब नहीं जानते, नतीजा ये होता है कि वह अक्सर सैलरी नेगोसिएशन में पिछड़ जाते हैं. चलिए, आज सैलरी की इस उलझन को सुलझाते हैं और ऐसे 20 शब्दों का मतलब समझते हैं, जो आप एचआर से सैलरी पर बात करते हुए सुन सकते हैं.