आज के वक्त में बहुत सारे लोग क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करने लगे हैं. हालांकि, आपको ये पता होना चाहिए कि क्रेडिट कार्ड को कैसे इस्तेमाल करें और उस पर कौन-कौन से चार्ज लगते हैं. अक्सर इस पर ध्यान ना देने की वजह से लोगों को जरूरत से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ जाते हैं. हर क्रेडिट कार्ड (Credit Card using tips) यूजर को इसके बारे में कुछ बातें पता होनी ही चाहिए. अगर आप भी जेब कटने से बचानी है तो ध्यान रखें ये 8 बातें.
1/8अधिकतर क्रेडिट कार्ड पर सालाना चार्ज लगता है. कुछ पर एक तय सीमा तक शॉपिंग करने पर इससे छूट मिलती है.
2/8ड्यू डेट तक भुगतान ना करने पर क्रेडिट कार्ड बकाया पर 36-48 फीसदी तक का भारी-भरकम ब्याज लग सकता है.
3/8क्रेडिट कार्ड से किसी भी हालत में कैश ना निकालें. इसके कैश पर पहले दिन से ही भारी ब्याज लगने लगता है.
4/8क्रेडिट कार्ड से तेल भरवाने पर सरचार्ज लगता है. अधिकतर कंपनियां इसे रिफंड कर देती हैं, अपनी कंपनी से जरूर चेक करें.
5/8क्रेडिट कार्ड से विदेशों में शॉपिंग की जा सकती है, लेकिन पहले उस पर लगने वाले चार्ज को जरूर जान लें.
6/8क्रेडिट लिमिट को 30-50 फीसदी से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे सिबिल पर बुरा असर पड़ता है.
7/8मिनिमम ड्यू चुकाने के बावजूद आपके बकाया पर भारी-भरकम ब्याज लगता है, तो हमेशा पूरा बिल ही चुकाएं.
8/8बैलेंस ट्रांसफर से दूसरे कार्ड का बिल दिया जा सकता है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से सिबिल खराब होता है.