Business Idea: आज के समय में सिर्फ एक सैलरी पर निर्भर रहना मुश्किल होता जा रहा है. महंगाई बढ़ रही है, खर्चे भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में बहुत से लोग चाहते हैं कि वे अपनी फुल टाइम नौकरी के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा कमाई भी करें. इसे ही आजकल साइड इनकम या साइड हसल कहा जाता है. अच्छी बात ये है कि अब साइड इनकम के ढेरों ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें आप घर बैठे, अपने लैपटॉप या मोबाइल से ही कर सकते हैं.
1/10अगर आपके पास किसी स्किल में महारत है जैसे कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग या सोशल मीडिया मैनेजमेंट, तो आप Freelancer के तौर पर कई सारी वेबसाइट के जरिए के साथ काम कर सकते हैं. हर प्रोजेक्ट के हिसाब से पेमेंट मिलती है और ये पूरी तरह लचीला काम होता है.
2/10अगर आपको लिखना या बोलना पसंद है, तो ब्लॉगिंग और यूट्यूब दोनों ही शानदार ऑप्शन हैं. आपको बस किसी विषय पर कंटेंट बनाना है. जैसे ट्रेवल, टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, हेल्थ या मोटिवेशन. धीरे-धीरे जब आपका चैनल या ब्लॉग बढ़ेगा, तो आपको एड्स, स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग से कमाई होने लगेगी.
3/10एफिलिएट मार्केटिंग में आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस को अपने सोशल मीडिया या ब्लॉग के जरिए प्रमोट करते हैं. जब कोई आपके लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको कमीशन मिलता है.
4/10अगर आपको किसी विषय में अच्छी जानकारी है जैसे डिजिटल मार्केटिंग, फाइनेंस, कोडिंग या पर्सनल डेवलपमेंट, तो आप ऑनलाइन कोर्स या ईबुक बना सकते हैं.
5/10स्कूल, कॉलेज या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को गाइड करना एक बेहतरीन साइड इनकम ऑप्शन है.
6/10कई छोटे बिजनेस या लोकल ब्रांड्स को सोशल मीडिया हैंडल करने के लिए प्रोफेशनल की जरूरत होती है. अगर आपको Instagram, Facebook या YouTube पर काम करने का अनुभव है, तो आप सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में क्लाइंट्स लेकर अच्छी इनकम कर सकते हैं.
7/10आप ऑनलाइन मौजूद कई सारे ऐप्स से प्रोडक्ट रीसेल कर सकते हैं. इसके लिए किसी इन्वेंट्री की जरूरत नहीं होती. सिर्फ मोबाइल से शेयर करें और हर सेल पर मार्जिन कमाएं.
8/10अगर आप फाइनेंस को समझते हैं, तो स्मार्ट इन्वेस्टिंग से भी साइड इनकम बनाई जा सकती है. स्टॉक ट्रेडिंग, म्यूचुअल फंड SIP या डिविडेंड स्टॉक्स से समय के साथ रेगुलर रिटर्न मिल सकता है. हालांकि इसके लिए रिसर्च और समझ जरूरी है.
9/10आज हर ब्रांड कंटेंट क्रिएटर्स की तलाश में है. अगर आपके पास क्रिएटिव आइडियाज हैं, तो Instagram Reels, YouTube Shorts या Facebook वीडियो के जरिए आप जल्दी पॉपुलर हो सकते हैं. स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील्स से इनकम भी अच्छी हो सकती है.
10/10अगर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी आपका शौक है, तो आप Shutterstock, Adobe Stock या iStock जैसी साइट्स पर अपनी इमेज और वीडियो बेच सकते हैं.हर डाउनलोड पर आपको डॉलर में भुगतान मिलता है.