2026 के बदलते वर्क कल्चर में केवल बैंक बैलेंस बढ़ना ही काफी नहीं है. भारत में सैलरी हाइक के कड़े होते नियमों के बीच, स्मार्ट प्रोफेशनल्स अब नॉन-मॉनेटरी बेनेफिट्स (Non-Monetary Benefits) पर दांव लगा रहे हैं. याद रखिए, कभी-कभी जो सुविधाएं आपको कैश में नहीं मिलतीं, उनकी कीमत साल भर में लाखों रुपये के बराबर हो सकती है. यहां वह 7 बातें दी गई हैं, जिन्हें आपको अपनी अगली जॉब की बातचीत (Negotiation) की मेज पर जरूर रखना चाहिए.
1/11आज 60% भारतीय कंपनियां हाइब्रिड मॉडल की ओर देख रही हैं. सिर्फ "मुझे वर्क फ्रॉम होम चाहिए" न कहें. एक ठोस प्रस्ताव रखें- जैसे हफ्ते में 3 दिन ऑफिस और 2 दिन घर. इसे 'कम्यूट टाइम' की बचत और बढ़ी हुई उत्पादकता (Productivity) से जोड़ें.
2/11भारत में 42% प्रोफेशनल्स 'बर्नआउट' (थकान) का शिकार हैं. 24/7 गोपनीय काउंसलिंग (EAP एक्सेस) और 'मेंटल हेल्थ डेज' (साधारण छुट्टी से अलग मानसिक शांति के लिए छुट्टियां) जैसी डिमांड रख सकते हैं.
3/11कौशल की कमी के इस दौर में कंपनी का आपके ऊपर निवेश करना सबसे बड़ा फायदा है. सर्टिफिकेशन, कोर्सेज और एआई (AI) ट्रेनिंग के लिए एक तय एनुअल बजट की बात करें. यह भविष्य में आपकी वैल्यू कई गुना बढ़ा देगा.
4/11काम के बीच बार-बार मीटिंग्स उत्पादकता घटाती हैं. दिन का एक निश्चित समय (Block) जिसमें कोई मीटिंग न हो, ताकि आप गहराई से अपना काम (Deep Work) कर सकें.
5/11ये आपकी जेब से होने वाले खर्च को बचाते हैं और टैक्स के लिहाज से भी फायदेमंद हैं. आप मील कूपन्स, जिम मेंबरशिप या वेलनेस ऐप्स का सब्सक्रिप्शन कंपनी के मांग सकते हैं, जो आपकी सीटीसी का हिस्सा होंगी.
6/11भारत में बड़ी आबादी अपने बच्चों या बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी निभा रही है. ऑफिस में या ऑफिस के बाहर चाइल्डकेयर और एल्डरकेयर के लिए वित्तीय या लॉजिस्टिक सपोर्ट.
7/11सीनियर लीडरशिप के साथ सीधा संवाद और भविष्य का स्पष्ट रोडमैप. कंपनी के बड़े अधिकारियों के साथ नियमित मेंटरशिप सेशन का प्रावधान रख सकते हैं
8/11जब भी सैलरी का नेगोसिएशन करें, उस वक्त आपको 3 खास बातों पर ध्यान देना चाहिए. आइए जानते हैं इनके बारे में.
9/11अगर कंपनी कह दे कि "सैलरी फिक्स है", तो तुरंत अपना रुख 'टोटल कॉम्पेन्सेशन' (सुविधाओं) की तरफ मोड़ दें.
10/11कंपनी को बताएं कि कैसे ये बेनेफिट्स कर्मचारियों को लंबे समय तक टिके रहने (Retention) में मदद करते हैं.
11/11मौखिक वादे की कोई कीमत नहीं होती. हर सुविधा को अपने ऑफर लेटर में दर्ज करवाएं.