4 Bank और 1 Post Office... 5 साल तक हर महीने ₹5000 की RD करने पर सबसे ज्यादा रिटर्न कहां मिलेगा? खुद देखें गणित

अगर आप हर महीने छोटी बचत करके उस पर प्रॉफिट कमाना चाहते हैं तो रेकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी (Recurring Deposit-RD) अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है. RD में आप हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा करके ब्‍याज का फायदा ले सकते हैं. आरडी का ऑप्‍शन बैंक और पोस्‍ट ऑफिस दोनों जगहों पर मिलता है. बैंक में आरडी आपको अलग-अलग टेन्‍योर की मिल जाती है, लेकिन पोस्‍ट ऑफिस में अगर आप आरडी शुरू करते हैं तो इसे 5 साल तक चलाना होगा. हालांकि 5 साल तक आरडी में निवेश करके आप अच्‍छी खासी रकम जोड़ सकते हैं. यहां जानिए 5 साल तक हर महीने RD में निवेश किए ₹5,000 तो बैंक और पोस्‍ट ऑफिस में कितना रिटर्न मिलेगा.

1/5

SBI

SBI1/5

SBI की बात करें तो यहां 5 साल की आरडी पर आम नागरिकों को 6.75% और सीनियर सिटीजंस को 7.25% के हिसाब से ब्‍याज दिया जा रहा है. ऐसे में सामान्‍य नागरिक अगर 5 साल तक आरडी में 5,000 रुपए निवेश करते हैं तो 5 साल में कुल 3,00,000 रुपए का निवेश करेंगे. इस पर 6.75% के हिसाब से 57,298 रुपए का उन्‍हें ब्‍याज मिलेगा. इस तरह मैच्‍योरिटी रकम 3,57,298 रुपए होगी. वहीं सीनियर सिटीजंस को 3,00,000 के निवेश पर 62,046 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे. मैच्‍योरिटी रकम ₹3,62,046 रुपए मिलेगी.

2/5

Canara Bank

Canara Bank2/5

Canara Bank में सामान्‍य लोगों को 5 साल की आरडी पर 6.80% और सीनियर सिटीजंस को 7.30% के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है. ऐसे में सामान्‍य नागरिकों को 5 साल में 6.80% के हिसाब  कुल 57,771 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे और मैच्‍योरिटी रकम 3,57,771 रुपए मिलेगी. वहीं सीनियर सिटीजंस को 7.30% के हिसाब से ब्‍याज में 62,526 रुपए मिलेंगे. इस तरह मैच्‍योरिटी रकम 3,62,526 रुपए होगी.

3/5

HDFC

HDFC3/5

HDFC बैंक में 5 साल की आरडी पर सामान्‍य नागरिकों को 7 प्रतिशत और सीनियर सिटीजंस को 7.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है. ऐसे में सामान्‍य नागरिकों को हर महीने 5,000 रुपए डिपॉजिट करने पर 7 प्रतिशत ब्‍याज के हिसाब से 59,667 रुपए मिलेंगे. 5 साल बाद मैच्‍योरिटी रकम 3,59,667 रुपए मिलेगी. वहीं 7.5% के हिसाब से सीनियर सिटीजंस को 64,448 रुपए ब्‍याज मिलेगा. मैच्‍योरिटी रकम 3,64,448 रुपए होगी.

4/5

ICICI

ICICI4/5

ICICI बैंक में भी 5 साल की आरडी पर ब्‍याज दर HDFC के समान ही है. 5 साल की आरडी पर सामान्‍य नागरिकों को 7 प्रतिशत और सीनियर सिटीजंस को 7.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है. ऐसे में सामान्‍य नागरिकों को 5 साल बाद मैच्‍योरिटी रकम 3,59,667 रुपए मिलेगी. वहीं सीनियर सिटीजंस को मैच्‍योरिटी रकम 3,64,448 रुपए मिलेगी.  

5/5

Post Office

Post Office5/5

अगर आप पोस्‍ट ऑफिस में आरडी में निवेश करना चाहते हैं तो वहां 5 साल की आरडी पर 6.7% के हिसाब से ब्‍याज मिलेगा. ऐसे में हर महीने 5,000 रुपए जमा करने पर 56,830 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे. वहीं मैच्‍योरिटी रकम 3,56,830 रुपए मिलेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6