मम्मी-पापा को कहां मिलेगा निवेश पर ज्यादा रिटर्न? Bank FD या पोस्ट ऑफिस की ये पॉपुलर स्कीम है राइट च्वाइस

Bank FD vs Post Office SCSS: अगर आप भी अपने मम्मी-पापा के लिए निवेश के एक ऐसे बेहतर ऑप्शन की तलाश में हैं, जहां आपको सुरक्षित निवेश के साथ शर्तिया ज्यादा रिटर्न भी मिले तो, Bank FD या पोस्ट ऑफिस की Senior Citizens Savings Scheme(SCSS) क्या बेहतर होगा? आइए ब्याज दर के हिसाब से समझते हैं.

1/8

Bank FD Interest Rates

Bank FD Interest Rates1/8

अपनी जमा के लिए अगर आप एक सुरक्षित और शर्तिया रिटर्न की तलाश में हैं, तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट आपक लिए एक बेहतर विकल्प साबित होता है. ऐसे में अगर आप अपने मम्मी-पापा के लिए निवेश कर ज्यादा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर आम नागरिकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज देती है.

2/8

Bank FD पर कितना मिलता है ब्याज?

Bank FD पर कितना मिलता है ब्याज?2/8

हर बैंक अपने कस्टमर्स को अलग-अलग अवधि के लिए अलग ब्याज दरों पर FD करवाने की सुविधा देते हैं. इसमें उन्हें अलग-अलग बैंकों के हिसाब से 4 फीसदी से लेकर 9 फीसदी से ज्यादा तक का ब्याज मिलता है.

3/8

Post Office Senior Citizens Savings Scheme Account(SCSS)

Post Office Senior Citizens Savings Scheme Account(SCSS)3/8

सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक सरकारी बचत योजना है, जो 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद नियमित आय प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जाती है. इस योजना को डाकघर (Post Office) और चुनिंदा राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से खोला जा सकता है.

4/8

कितना मिलता है ब्याज?

कितना मिलता है ब्याज?4/8

सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS) में लोगों को 8.2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलता है. ब्याज हर तीन महीने (तिमाही) में खाते में जमा होता है.   

5/8

कौन कर सकता है निवेश?

कौन कर सकता है निवेश?5/8

पोस्ट ऑफिस के सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में 60 साल के उम्र से अधिक का कोई व्यक्ति निवेश कर सकता है. इसमें कोई व्यक्तिगत या ज्वाइंट कैपिसिटी और अपनी पत्नी के साथ भी अकाउंट खोल सकता है.

6/8

कितना कर सकते है निवेश?

कितना कर सकते है निवेश?6/8

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में कोई व्यक्ति मिनिमम 1000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक का निवेश कर सकता है. ये अमाउंट 1000 रुपये के मल्टीपल में ही होनी चाहिए.

7/8

टैक्स में भी मिलेगी छूट

टैक्स में भी मिलेगी छूट7/8

पोस्ट ऑफिस के सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में जमा किए गए रकम पर आपको Income Tax Act, 1961 के सेक्शन 80C पर टैक्स बेनिफिट्स भी मिलता है.

8/8

1 साल के रिटर्न में कहां है ज्यादा फायदा?

1 साल के रिटर्न में कहां है ज्यादा फायदा?8/8

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि SCSS में आपको एक फिक्स 8.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है, जबकि अलग-अलग बैंकों में FD की ब्याज दर अलग है, जैसे कि SBI - 7%, PNB 7.20%- 7.50%, Bandhan Bank- 8.25%, IndusInd Bank - 8.00%, RBL Bank - 8.00% की रेट से ब्याज देता है. ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से आप खद तय कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6