Bank Cheque Tips: चेक आज भी बैंकिंग सिस्टम का एक अहम हिस्सा है. चाहे बिजनेस ट्रांजैक्शन हो या पर्सनल भुगतान, लोग अब भी बड़े लेन-देन के लिए चेक पर भरोसा करते हैं. लेकिन चेक एक बेहद संवेदनशील डॉक्युमेंट होता है, जिसमें थोड़ी सी भी गलती आपके पैसे अटका सकती है. कई बार लोग लापरवाही में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो सीधे चेक बाउंस की वजह बन जाती हैं. चेक बाउंस होना न सिर्फ आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह एक कानूनी अपराध भी हो सकता है.
1/10चेक पर लिखी तारीख (Date) सबसे पहली चीज होती है जिसे बैंक चेक क्लीयर करते समय चेक करता है. चेक की वैधता केवल 3 महीने होती है. पुराना या भविष्य की गलत तारीख लिखा हो, तो चेक रिजेक्ट हो सकता है. अगर आप Post-Dated Cheque (PDC) दे रहे हैं, तो तय तारीख से पहले चेक क्लियर नहीं होगा.
2/10चेक में जिस व्यक्ति या कंपनी को पेमेंट देना है, उसका नाम साफ और सही लिखा होना चाहिए. किसी भी तरह की ओवरराइटिंग से बचें. नाम के स्पेलिंग की गलती से भी चेक रद्द हो सकता है. सिर्फ "Bearer" या "Self" भी लिखा जा सकता है, लेकिन स्पष्टता जरूरी है.
3/10चेक में रकम दो बार लिखी जाती है – एक बार अंकों में (₹25000) और दूसरी बार शब्दों में (Rupees Twenty-Five Thousand Only). दोनों में कोई फर्क नहीं होना चाहिए.
4/10आपका सिग्नेचर आपके बैंक रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए. मिसमैच की स्थिति में बैंक चेक रिजेक्ट कर देता है. सिग्नेचर में ओवरराइटिंग या गड़बड़ी भी चेक को बाउंस करा सकती है.
5/10अगर अकाउंट में उतनी रकम नहीं है जितनी चेक में दी गई है, तो यह चेक बाउंस की सबसे बड़ी वजह बन जाती है. इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान होता है बल्कि Section 138 of Negotiable Instruments Act के तहत कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.
6/10चेक एक संवेदनशील डॉक्यूमेंट है. किसी भी एंट्री में काटना, जोड़ना या बार-बार लिखना संदिग्ध माना जाता है. इससे बैंक को लगता है कि चेक से छेड़छाड़ की गई है, और चेक रिजेक्ट हो जाता है.
7/10चेक के निचले हिस्से में माइक्रो-प्रिंटेड लाइनिंग होती है जिसमें बैंक डिटेल्स, चेक नंबर, IFSC कोड आदि होते हैं. यदि यह हिस्सा गंदा हो गया या फटा हुआ है, तो चेक पढ़ा नहीं जा सकेगा और रिजेक्ट हो जाएगा.
8/10अगर आप चाहते हैं कि चेक सिर्फ उसी व्यक्ति के खाते में जाए, तो चेक पर ‘A/C Payee’ और ‘Crossed Cheque’ जरूर लिखें. इससे चेक गलत हाथों में जाने की संभावना कम हो जाती है.
9/10चेक पर खाली जगह भर दीजिए या लाइन खींच दीजिए, जिससे कोई बाद में कुछ जोड़ न सके. यह जरूरी सुरक्षा उपाय है जिसे नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है.
10/10कई बार लोग चेक को मोड़कर या फोल्ड करके रखते हैं जिससे वह डैमेज हो जाता है. इससे बैंक की मशीनें उसे स्कैन नहीं कर पातीं और रिजेक्ट कर देती हैं.