भारत सरकार ने किसानों को आसानी से लोन उपलब्ध कराने के लिए बड़ा ऐलान किया है. ‘पीएम-किसान योजना’ के सभी लाभार्थियों के लिए मिशन मोड में किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Kredit Card) परिपूर्णता अभियान शुरू किया है. ऐसे में इस तरह के सभी किसानों को समय पर कर्ज चुकाने पर अधिकतम 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर फसलों और पशु या मछली पालन के लिए छोटी अवधि के लिए लोन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
1/5यह अभियान 10 फरवरी, 2020 से 15 दिनों तक चलाया जाएगा. इस संबंध में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. सभी बैंकों के प्रबंध निदेशकों और नाबार्ड के चेयरमैन को भी इस संबंध में आदेश जारी किए जा चुके हैं. KCC के तहत पीएम-किसान के लाभार्थियों को कवर करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दिया गया है.
2/5केंद्र सरकार ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों और बैंकों को पीएम-किसान के उन सभी लाभार्थियों की एक सूची तैयार करने की सलाह दी गई है जिनके पास केसीसी नहीं है. यही नहीं, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के कृषि, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों सहित संबंधित विभागों और पंचायत सचिवों के जरिए इन सभी लाभार्थियों से संपर्क साधने की भी सलाह दी गई है. एनआरएलएम योजना के तहत ‘बैंक सखी’ का भी उपयोग पीएम-किसान के लाभार्थियों को प्रेरित करने के लिए किया जाएगा, ताकि वे इस उद्देश्य के लिए संबंधित बैंकों की शाखाओं में अवश्य जाएं.
3/5केसीसी के तहत ब्याज में रियायत का लाभ अब पशुपालन और मत्स्य पालन किसानों के लिए भी सुनिश्चित किया गया है. राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे ऐसे किसानों पर ध्यान केंद्रित करें और उनके लिए अतिरिक्त KCC जारी करने की अनुमति प्रदान करें.
4/5
5/5