आजकल नौकरी से लेकर घर का सामान लाने और सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड (aadhaar card) की जरूरत होती है. तो अगर आपके आधार कार्ड में अभी तक गलत नाम, पता और जन्मतिथि डली हुई है तो अब आप उसको आसानी से सही करा सकते हैं. UIDAI ने बताया कि अब आप रेंट एग्रीमेंट की मदद से भी आधार में एड्रेस अपडेट करा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे रेंट एग्रीमेंट से अपने एड्रेस को अपडेट करा सकते हैं-
1/5UIDAI समय-समय पर आधार में नए-नए अपडेट लेकर आता रहता है. हाल ही में UIDAI ने ट्वीट करके बताया है कि अब आप अपने रेंट एग्रीमेंट से भी आधार में एड्रेस अपडेट करा सकते हैं. UIDAI ने बताया कि अगर आप रेंट अग्रीमेंट की मदद से अपने आधार में एड्रेस अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको कुछ बतों का ध्यान देना होगा.
2/5UIDAI ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर बताया कि अगर रेंट अग्रीमेंट की मदद से आधार में एड्रेस में अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि रेंट अग्रीमेंट जो नाम है, वही नाम आधार में भी होना चाहिए. अगर दोनों डॉक्यूमेंट में अलग-अलग नाम होगा तो आप इसको अपडेट नहीं करा सकते हैं.
3/5इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि यह रेंट एग्रीमेंट रजिस्टर्ड होना चाहिए. अगर आपका रेंट एग्रीमेंट रजिस्टर्ड नहीं होगा तो आप एड्रेस अपडेट नहीं करा पाएंगे.
4/5इसके अलावा अगर आप परिवार के किसी अन्य सदस्य के आधार में एड्रेस अपडेट कराना चाहते हैं, जिसका नाम एग्रीमेंट में नहीं है तो आपको इसके लिए वैलिडेशन लेटर सर्विस का इस्तेमाल करना होगा. इस सर्विस के तहत एड्रेस अपडेट कराने वाले व्यक्ति को संस्थान की ओर से एक लेटर भेजा जाता है. इस लेटर में आपको वैलीडेशन के लिए एक कोड दिया होता है. इस प्रोसेस के पूरा हो जाने के बाद आपका आधार अपडेट हो जाता है.
5/5इसके अलावा आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाकर भी आधार में अपडेट करा सकते हैं. यहां आप आसानी से आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एनरोलमेंट नंबर दिया जाएगा. इस एनरोलमेंट नंबर की मदद से आप अपने आधार को ट्रैक कर सकते हैं. आधार आवेदन करने के 90 दिनों के अंदर आपका आधार आपके पते पर डीलिवर कर दिया जाएगा.