8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों, जरा ध्यान दें, 8वां वेतन आयोग, यह नाम सुनते ही आपकी धड़कनें तेज हो जाती हैं और होनी भी चाहिए. आखिर, यह आपके भविष्य, आपकी सैलरी और आपकी जेब से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि जब 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, तो आपके महंगाई भत्ते (DA) का क्या होगा? यह वो सवाल है जो आज हर सरकारी कर्मचारी के मन में घूम रहा है- क्या 1 जनवरी 2026 से आपका DA अचानक 'शून्य' हो जाएगा, या इसकी कैलकुलेशन 60% के आंकड़े को भी पार करती रहेगी? यह सवाल जितना सीधा दिखता है, इसका जवाब उतना ही पेंचीदा है, लेकिन हम आपके लिए लाए हैं, इसका एक-एक फैक्ट, सूत्रों के हवाले से मिली हर बारीक जानकारी और वो क्लैरिटी जिसकी आपको तलाश है. आइए, इस 'DA के रहस्य' को खोलते हैं और समझते हैं कि अगले कुछ सालों में आपकी सैलरी पर क्या असर पड़ने वाला है.
1/91 जनवरी 2026. यह वो तारीख है जब देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग लागू होना प्रस्तावित है. लेकिन, इस तारीख के साथ ही कर्मचारियों के मन में एक बड़ा सवाल कुंडली मार कर बैठ गया है- "हमारे महंगाई भत्ते (DA) का क्या होगा?" क्या यह 60% से आगे बढ़ेगा या अचानक 'शून्य' पर आ जाएगा, जैसा कि पिछले वेतन आयोगों के समय हुआ है? यह सवाल जायज़ है, क्योंकि महंगाई भत्ता, कर्मचारियों की सैलरी का एक अहम हिस्सा है जो महंगाई से लड़ने में मदद करता है.
2/9आज की तारीख में, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% पर है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू है. लेकिन, मौजूदा ट्रेंड को देखें तो जनवरी 2026 तक इसमें कम से कम 2% का और उछाल आने की संभावना है. इसका मतलब, 1 जनवरी 2026 तक महंगाई भत्ता बढ़कर 60% तक पहुंच सकता है. तो सवाल ये है कि जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा, तो क्या ये 60% DA 'ज़ीरो' हो जाएगा?
3/9पुराने वेतन आयोगों के इतिहास को देखें तो यह एक पैटर्न रहा है कि जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, महंगाई भत्ते को 'शून्य' कर दिया जाता है. इसका मतलब यह है कि डीए की पिछली सारी कैलकुलेशन को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाता है और नए सिरे से डीए की गणना शुरू होती है. कर्मचारी भी यही मानकर चल रहे हैं कि 1 जनवरी 2026 से जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा, तो उनके 60% डीए को 'ज़ीरो' कर दिया जाएगा. लेकिन, इस बार कहानी में एक ट्विस्ट है.
4/9सूत्रों की मानें तो, भले ही 8वें वेतन आयोग का लागू होने का प्रस्ताव 1 जनवरी 2026 है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि DA उसी दिन 'शून्य' हो जाएगा. दरअसल, 8वां वेतन आयोग कैसे काम करेगा, उसकी सिफारिशें क्या होंगी, फिटमेंट फैक्टर क्या रहेगा, ये सब तय होने में काफी वक्त लगेगा. सूत्रों के मुताबिक, उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें मई या जून 2027 तक ही सामने आ पाएंगी और उन्हें लागू होने में और भी समय लगेगा. जब तक ये सिफारिशें आती नहीं और सरकार इसे मंजूर नहीं करती, तब तक DA की कैलकुलेशन चलती रहेगी.
5/9सूत्रों के मुताबिक, चूंकि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2027 के मध्य तक आने की उम्मीद है, तब तक मौजूदा महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन जारी रहेगी. यानी, 60% के बाद भी हर 6 महीने में इसमें बढ़ोतरी होती रहेगी. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, मई-जून 2027 तक महंगाई भत्ता 70% तक पहुंचने की पूरी संभावना है. जी हां, 70% तक.
6/9यहां एक महत्वपूर्ण अंतर को समझना जरूरी है. वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से 'लागू' भले ही हों, लेकिन उन्हें 'मान्यता' और 'अंतिम रूप' मिलने में समय लगता है. जब तक सिफारिशें पूरी तरह से मंजूर होकर नए पे-मैट्रिक्स के साथ लागू नहीं हो जातीं, तब तक DA की पुरानी कैलकुलेशन ही चलती रहती है. तो, अगर सिफारिशें मई-जून 2027 तक आती हैं, तो महंगाई भत्ते को 'शून्य' भी उसी समय (यानी 2027 में) किया जाएगा, न कि 1 जनवरी 2026 को. लेकिन, महंगाई भत्ता शून्य 60 फीसदी के आधार पर ही होगा और इससे अतिरिक्त जो पैसा इस एवज में कर्मचारियों को दिया जाएगा, उसे फाइनल कैलकुलेशन में कंसीडर किया जाएगा.
7/9केंद्रीय कर्मचारियों को इस पूरे घटनाक्रम को बारीकी से समझना होगा. भले ही 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो रहा हो, लेकिन DA के 'शून्य' होने की प्रक्रिया कुछ महीनों या शायद एक साल बाद ही होगी. तब तक आपकी सैलरी में DA की बढ़ोतरी जारी रहेगी. यह एक ऐसी स्थिति है जहां आपको अपनी सैलरी स्लिप पर लगातार नजर रखनी होगी और सरकार के आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार करना होगा.
8/9यह तो थी DA की बात, लेकिन 8वें वेतन आयोग से और भी कई उम्मीदें हैं. फिटमेंट फैक्टर क्या होगा? नई पे मैट्रिक्स कैसी होगी? क्या हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस (TA) के नियमों में भी बदलाव आएंगे? इन सभी सवालों के जवाब हमें 2027 तक मिल जाएंगे, जब आयोग अपनी अंतिम सिफारिशें सरकार को सौंपेगा. तब तक, यह समझना जरूरी है कि DA की कैलकुलेशन एक निरंतर प्रक्रिया है, और यह तभी 'शून्य' होती है जब नए वेतन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू कर दिया जाता है.
9/9