8th Pay Commission: महंगाई भत्ते (DA) में होगा सबसे बड़ा बदलाव! बदलेगी पूरी कैलकुलेशन, चेक करें नया अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने जनवरी में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दी थी. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commision) की टाइमलाइन 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो जाएगी. वहीं, 1 जनवरी 2026 से नए पे-कमीशन को लागू किया जाना है. हालांकि, पैनल के गठन के बाद इसकी फाइनल रिपोर्ट आने में करीब 15-18 महीने का समय लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल-मई 2026 तक पैनल अपनी सिफारिशें सौंप सकता है. लेकिन, फाइनल रिपोर्ट आने में थोड़ा और वक्त लगेगा. इसके लिए साल 2027 तक इसके लागू होने की उम्मीद है. लेकिन, क्या नया वेतन आयोग आने पर महंगाई भत्ते (Dearness allowance) को बेसिक सैलरी (Basic Salary) में मर्ज किया जाएगा या फिर स्थिति जस की तस रह सकती है? चर्चा ये भी है कि सरकार नए पे-कमीशन पर महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन (DA Calculation) को बदल सकती है. इसके लिए महंगाई भत्ते के बेस ईयर (DA Base year) को बदला जा सकता है. 
 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6