8th Pay Commission: जिसका था इंतजार वो घड़ी आई- फिटमेंट, DA का नया गणित, इन कर्मचारियों की होगी चांदी, जानें लेटेस्ट अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी कान लगाए बैठे थे- और मगंलवार (28 अक्टूबर) की दोपहर उनकी मुराद पूरी हो गई. केंद्रीय कैबिनेट ने 8वां वेतन आयोग के गठन की कार्रवाई शुरू कर दी. सबसे पहले टर्म्स ऑफ रेंफ्रेंस (TOR) को मंजूरी दी गई. अब वेतन आयोग की सिफारिशों पर काम शुरू होगा और अगले 18 महीने में सिफारिशें सामने होंगी. सबसे बड़ा सवाल, सैलरी कितनी बढ़ेगी? तो सुन लीजिए, इसे जनवरी 2026 से ही लागू किया जाएगा. लेकिन, सबसे बड़ी खुशखबरी लेवल-1 से लेवल-6 के कर्मचारियों के लिए है. फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) से लेकर भत्तों तक, सब कुछ बदलने वाला है. आइए, डालते हैं एक नजर कि क्या-क्या बड़े बदलाव आपकी सैलरी स्लिप में दिख सकते हैं.