आज के वक्त में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल तो बहुत सारे लोग करते हैं, लेकिन अधिकतर लोग उसे सिर्फ शॉपिंग (Shopping) के लिए इस्तेमाल करते हैं. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ शॉपिंग के लिए नहीं, बल्कि कई और कामों के लिए भी किया जा सकता है. आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड से आप शॉपिंग के अलावा क्या-क्या कर सकते हैं.
1/7क्रेडिट कार्ड से आप अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं और बिजली-पानी-गैस का बिल जमा कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कई और तरह के बिल का भुगतान भी आप अपने क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं.
2/7ओटीटी के जमाने में आप Netflix, Amazon Prime, Spotify जैसे तमाम प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन क्रेडिट कार्ड से ले सकते हैं. इससे होगा ये आपके अकाउंट से हर महीने खुद ही सब्सक्रिप्शन का अमाउंट कट जाएगा. ओटीटी के अलावा डोमेन नेम, इंश्योरेंस कंपनी और कई अन्य जगहों पर सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, जहां आपके क्रेडिट कार्ड से खुद ही पैसे कटते रहेंगे.
3/7ऐसे बहुत सारे क्रेडिट कार्ड होते हैं जो फ्लाइट, ट्रेन, होटल या टैक्सी बुक करने के लिए इस्तेमाल होते हैं. अच्छी बात ये है कि ऐसे कार्ड पर आपको कुछ अतिरिक्त कैशबैक और डिस्काउंट भी मिलता है.
4/7कई बार हमें कुछ ऐसी चीजें खरीदनी पड़ती हैं, जो बहुत महंगी होती हैं. ऐसी चीजें अगर पूरा पैसा देकर खरीदी जाएं तो महीने का बजट हिल सकता है. ऐसे में क्रेडिट कार्ड की मदद से आपको ये चीजें ईएमआई पर खरीदने की सुविधा मिलती है. अगर आपने कोई बड़ा खर्चा कर दिया है और आप उसे ईएमआई में बदलावा चाहते हैं, तो आप वह भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कई बार कुछ क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी मिलता है.
5/7जैसे-जैसे आप क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते जाते हैं आपकी एक क्रेडिट हिस्ट्री बनती जाती है. इससे आपको ये फायदा होता है कि आपका सिबिल बेहतर होता चला जाता है. बता दें कि अच्छा सिबिल स्कोर होने की वजह से आपको लोन मिलना आसान हो जाता है.
6/7कुछ क्रेडिट कार्ड्स में ये फीचर भी मिलता है कि आप एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे के बिल का भुगतान कर सकते हैं. इसे बैलेंस ट्रांसफर कहा जाता है.
7/7क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग के अलावा आप एटीएम से कैश भी निकाल सकते हैं. हालांकि, क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना आपको काफी महंगा पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने के बाद पहले दिन से ही आपको उस पर ब्याज चुकाना पड़ता है, वो भी बहुत ज्यादा.