Saving Tips: बढ़ती महंगाई, बदलती लाइफस्टाइल और कम वित्तीय समझ की वजह से बहुत लोग अच्छी-खासी इनकम होने के बावजूद बचत नहीं कर पाते. कई बार तो सैलरी आते ही 10–12 दिन में ही अकाउंट खाली होने लगता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि थोड़ी सी प्लानिंग और कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपकी सेविंग जर्नी को नई दिशा दे सकते हैं. चलिये, जानते हैं वो 7 स्मार्ट ट्रिक्स जो आपकी सेविंग को बिना सैलरी बढ़ाए भी रॉकेट की स्पीड से ऊपर ले जाएंगी.
1/7अगर आप बचत बढ़ाना चाहते हैं, तो खुद को ‘नो-बाय चैलेंज’ दें. इसमें आप सिर्फ जरूरी चीजें खरीदते हैं और गैर–जरूरी खर्चों से दूर रहते हैं. शुरुआत एक हफ्ते से करें, फिर एक महीने तक ले जाएं. यह छोटा सा कदम आपकी मंथली सेविंग को हैरान कर देने लायक बढ़ा सकता है.
2/7सैलरी मिलते ही सबसे पहले बचत की राशि अलग निकालें. इसे ऑटो-डेबिट कर देना सबसे बढ़िया तरीका है. वरना अक्सर सैलरी आने के कुछ दिन में ही ज्यादातर पैसा शॉपिंग, बाहर खाने और अनियोजित खर्चों में चला जाता है. रिजल्ट—बचत फिर अगले महीने के लिए टल जाती है.
3/7एक सिंपल और समझदारी वाला बजट बनाएं और उसे फॉलो करें. उन चीजों पर खर्च करें जिनकी वाकई जरूरत है. महंगे जूते, फोन या गैजेट्स कुछ समय की खुशी देंगे, लेकिन आपका बजट बिगाड़ देंगे. इसलिए इमोशनल खर्चों को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है.
4/7अगर आपको अचानक कोई चीज खरीदने का मन करे—जैसे नया फोन, हेडफोन, शूज़—तो तुरंत मत खरीदें. खुद को 24 घंटे का समय दें. 90% केस में अगली सुबह आपको पता चलेगा कि वो खरीदारी बिल्कुल जरूरी नहीं थी. इससे इम्पल्स स्पेंडिंग अपने-आप कम हो जाएगी.
5/7ऐसा नहीं है कि लोग बचत करना नहीं चाहते—समस्या यह है कि उन्हें पता ही नहीं होता कि पैसा जा कहां रहा है. एक एक्सपेंस-ट्रैकर ऐप डालें और महीनेभर रिकॉर्ड करें. आप खुद हैरान रह जाएंगे कि छोटे-छोटे खर्च मिलकर कितनी बड़ी रकम खा जाते हैं. जब खर्च दिखने लगते हैं, कटौती अपने आप हो जाती है!
6/7आजकल OTT, म्यूजिक ऐप, जिम, क्लाउड स्टोरेज, ऑनलाइन कोर्स—सब के ऑटो-रिन्यू ऑन होते हैं. महीने के अंत में पता चलता है कि आधे तो आप यूज़ भी नहीं कर रहे. महीने में एक बार “सब्सक्रिप्शन सफाई” ज़रूर करें—2–3 बेवजह की सर्विस बंद की और आपकी सेविंग तुरंत बढ़ जाएगी.
7/7सिर्फ एक सैलरी पर निर्भर रहने से सेविंग कम ही रहती है. वीकेंड फ्रीलांसिंग, छोटा ऑनलाइन बिज़नेस, स्किल-बेस्ड काम, या पार्ट-टाइम प्रोजेक्ट्स—इनसे मिलने वाला extra पैसा सीधा बचत में जोड़ दें. ये ट्रिक लंबे समय में आपकी फाइनेंशियल हेल्थ पूरी तरह बदल सकती है.