ऐसी तमाम स्कीम्स हैं जिन्हें रिटायरमेंट के लिहाज से तैयार किया गया है, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भी इनमें से एक है. लॉन्ग टर्म में मोटा पैसा जोड़ने के लिहाज से ये स्कीम काफी अच्छी है. पीपीएफ में हर साल मिनिमम 500 और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए सालाना जमा कर सकते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो पीपीएफ के जरिए बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के ब्याज कमा सकते हैं, वो भी लाखों में. बड़े-बड़े एक्सपर्ट भी पीपीएफ पर ब्याज कमाने का ये तरीका शायद ही आपको बता पाएं. जानिए कैसे होगा ये काम.
1/5PPF में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए एक साल में जमा कर सकते हैं. मौजूदा समय में इस स्कीम पर 7.1% का ब्याज मिल रहा है और ये ब्याज कंपाउंडिंग के आधार पर बढ़ता है. PPF की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है, लेकिन आपको इसे 5-5 साल के ब्लॉक में दो बार एक्सटेंड कराना है और निवेश को जारी रखना है. मतलब 25 साल तक इसमें 1.5 लाख रुपए सालाना जमा करना है.
2/5जब आप पीपीएफ में लगातार 1.5 लाख का सालाना इन्वेस्टमेंट 25 साल तक करेंगे तो आपका कुल निवेश 37,50,000 रुपए का होगा और 7.1 फीसदी के हिसाब से 65,58,015 रुपए का ब्याज मिलेगा. इस तरह से आपके पीपीएफ अकाउंट में कुल 1,03,08,015 रुपए होंगे.
3/525 साल बाद भी आपको ये पैसा अकाउंट से निकालना नहीं है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके PPF अकाउंट में, जितनी भी रकम जमा है, उस पर पीपीएफ की गणना के हिसाब से ब्याज मिलता रहता है. चूंकि अकाउंट आपका मैच्योर हो चुका है, ऐसे में आप इस अकाउंट से कभी भी पूरा पैसा निकाल सकते हैं या इसे जमा रहने दे सकते हैं और जमा पर ब्याज कमा सकते हैं.
4/5अगर आप पूरे 1,03,08,015 रुपए अकाउंट में पड़े रहने देते हैं तो 7.1% के हिसाब से उस पर 7,31,869 रुपए की कमाई ब्याज से होगी. इस तरह बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के आप लाखों रुपए हर साल ब्याज से कमा सकते हैं. जब तक ये पैसा जमा रहेगा, तब तक उस पर ब्याज मिलता रहेगा.
5/5बता दें कि कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ पीपीएफ खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में एक्सटेंड कराने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस, जहां भी खाता है, वहां एक एप्लीकेशन देनी होगी. ये एप्लीकेशन आपको मैच्योरिटी की तारीख से 1 साल पूरा होने के पहले देनी होगी. 25 साल तक पीपीएफ अकाउंट में कॉन्ट्रीब्यूशन जारी रखने के लिए इस बात का खासतौर पर खयाल रखें.