रिटायरमेंट (Retirement) की प्लानिंग करते समय अक्सर लोग कुछ बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा पर पड़ता है. गलत अनुमान, खर्चों को कम आंकना और बाज़ार पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ऐसे फैसले हैं जो आपकी पूरी मेहनत की कमाई को जोखिम में डाल सकते हैं. इससे आपका रिटायरमेंट प्लान ही फेल हो सकता है और आपका बुढ़ापा इसी सोच में बीतेगा. आइए जानते हैं किन 5 वजहों से बिग सकती है आपकी रिटायरमेंट प्लानिंग.
1/5कई लोग रिटायरमेंट प्लान (Retirement Plan) बनाते समय यह मान लेते हैं कि रिटर्न और महंगाई एक तय रफ्तार से बढ़ेंगे. लेकिन हकीकत यह है कि मार्केट और कीमतें कभी भी सीधी लाइन पर नहीं चलतीं. इस पर भरोसा करना गलत नतीजे दे सकता है.
2/5रिटायरमेंट की शुरुआत में बड़े नुकसान आपकी पूरी जमा पूंजी को हिला सकते हैं. इसे सीक्वेंस-ऑफ-रिटर्न रिस्क (Sequence of Return Risk) कहा जाता है. भले ही बाद में रिटर्न ठीक हो जाए, शुरुआती नुकसान की भरपाई मुश्किल हो जाती है.
3/5लोग अक्सर पिछले समय के तेज ग्रोथ (High Growth) को देखकर आगे भी वही उम्मीद रखते हैं. लेकिन ऐसा नहीं होता. ओवरएस्टीमेटेड रिटर्न का मतलब है कि आपको रिटायरमेंट में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है.
4/5रिटायरमेंट के दौरान मेडिकल खर्च (Medical Cost) और रोजमर्रा की जरूरतें लगातार बढ़ती रहती हैं. महंगाई (Inflation) का असर उम्मीद से ज्यादा होता है और धीरे-धीरे आपकी सेविंग को कम कर देता है.
5/5अगर आपके पास फ्लेक्सिबल स्ट्रैटेजी (Flexible Strategy) नहीं है और आप सिर्फ तय विदड्रॉअल प्लान (Withdrawal Plan) पर निर्भर हैं तो यह फेल हो सकता है. बकेटिंग (Bucketing) या डायनामिक स्पेंडिंग (Dynamic Spending) जैसे तरीके ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं.