क्या आप भी नौकरी करते-करते परेशान हो गए हैं? हमेशा सोचते हैं कि काश कुछ और पैसे कमाने का इंतजाम हो जाए? आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप नौकरी करते हुए भी नौकरी के अलावा काफी पैसे (Passive Income) कमा सकते हैं. कुछ लोग तो नौकरी से ज्यादा पैसे भी कमा सकते हैं. इसकी अच्छी बात ये है कि आपकी कंपनी के एचआर को भी इस पर ऐतराज नहीं होगा. बल्कि वो खुद भी पूछेगा कि आखिर आप इतना पैसे कैसे कमा पा रहे हैं.
1/5आज के वक्त में बहुत सारे लोग स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं. कई नौकरीपेशा लोग भी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन स्टार्टअप शुरू करने की ताकत नहीं जुटा पाते हैं. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में आते हैं तो आप ऐसे स्टार्टअप में पैसे लगा सकते हैं, जिनका आइडिया शानदार हो. आप ऐसे लोगों के बिजनेस में पैसा लगाकर एंजेल निवेशक बन सकते हैं और सैलरी के अलावा कुछ अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं. कई बार ये स्टार्टअप इतने सफल हो जाते हैं कि लोगों के पैसे दो-चार या दस गुना नहीं, बल्कि 100-200 गुना तक बढ़ जाते हैं.
2/5वैसे तो दोस्ती-रिश्तेदारी में पैसों की वजह से अक्सर दूरियां आ जाती हैं, लेकिन अगर आपको पूरा यकीन है कि आपके दोस्त या रिश्तेदार समय से पूरा पैसा चुका सकते हैं तो आप उन्हें लोन देकर उस पर ब्याज कमा सकते हैं. अगर आप एफडी कराएंगे तो उस पर आपको महज 7-8 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. वहीं अगर किसी को लोन चाहिए तो उसे करीब 13-15 फीसदी या उससे भी ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप 10-11 फीसदी की दर पर लोन दे दें, तो दोनों का ही फायदा होगा और प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लगेगी.
3/5वॉरेन बफे कहते हैं कि वह कम कीमत पर अच्छे शेयर खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे तगड़ी वेल्थ जनरेट होती है. इन दिनों शेयर बाजार काफी ज्यादा करेक्ट हो चुका है. तो आप भी थोड़ी रिसर्च कर के कुछ स्टॉक पसंद कर सकते हैं और उनमें निवेश कर सकते हैं. वहीं अगर आप चाहे तो म्यूचुअल फंड में पैसे लगा सकते हैं, जिसमें आपको अमूमन 12-13 फीसदी तक रिटर्न भी मिल सकता है.
4/5अगर आप चाहे तो म्यूजिक या मूवी रॉयल्टी में भी निवेश कर सकते हैं. पैसिव इनकम कमाने का यह भी एक यूनीक तरीका है. अगर आप सोच रहे हैं कि इसके लिए म्यूजिक या मूवी आपको बनानी होगी, तो ऐसा नहीं है. बहुत सारे आर्टिस्ट अपनी भविष्य की रॉयल्टी का कुछ हिस्सा निवेशकों को बेचते हैं. आपको सिर्फ ऐसे लोगों की तलाश करनी है, जिसके बाद आप इसमें निवेश कर सकते हैं और भविष्य की रॉयल्टी से पैसे कमा सकते हैं.
5/5अगर आपको लिखने का शौक है तो आप ई-बुक लिखकर उसे बेच सकते हैं. एक बार अगर आपकी ई-बुक तैयार हो जाती है तो फिर वह सालों तक आपको पैसे कमाकर दे सकती है. हालांकि, पैसिव इनकम कमाने का ये तरीका सिर्फ उन्हीं के लिए फायदे वाला साबित हो सकता है, जिन्हें लिखने का शौक हो.