अगर आपको भी फाइनेंशियल प्लानिंग (Financial Planning) में दिक्कत हो रही है तो आपको इसके कुछ नियमों के बारे में जानना चाहिए. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स ने ऐसे 5 आसान 'रूल ऑफ थम्ब' सुझाए हैं, जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं. अगर आप इन्हें अपनाते हैं तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा. उल्टा इसका सीक्रेट जानने के लिए लोग आपके आगे-पीछे भी घूमना शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं ये 5 नियम.
1/5अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका निवेश कितने साल में डबल होगा, तो 72 को अपने वार्षिक रिटर्न प्रतिशत से भाग दें. जैसे, अगर निवेश पर 8% रिटर्न मिल रहा है, तो पैसा 9 साल में दोगुना हो जाएगा (72÷8).
2/5इस नियम के अनुसार आपकी उम्र को 100 से घटाकर जो आए, उतना प्रतिशत इक्विटी में निवेश करना चाहिए. जैसे अगर आपकी उम्र 30 साल है, तो 70% इक्विटी और 30% डेब्ट में निवेश करें. यह लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर बैलेंस बनाता है.
3/5यह नियम कहता है कि आपकी कुल मासिक EMI आपकी नेट इनकम का 40% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. अगर आपकी सैलरी ₹1,00,000 है, तो सारे लोन और कार्ड की EMI मिलाकर ₹40,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इससे आप फाइनेंशियल स्ट्रेस से बच सकते हैं.
4/5यह नियम बताता है कि महंगाई के आधार पर पैसों की वैल्यू कब आधी रह जाएगी. अगर महंगाई 7% है, तो 70 को 7 भाग कर दें. इस तरह रिजल्ट 10 आएगा यानी 10 साल में आपके पैसों की वैल्यू आधी रह जाएगी. इसलिए यह नियम याद दिलाता है कि सिर्फ सेविंग से नहीं, महंगाई को हराने वाले निवेश से ही धन बढ़ेगा.
5/5यह नियम बताता है कि निवेश चार गुना कब होगा. 144 को सालाना रिटर्न से भाग दें, जैसे 8% पर निवेश 18 साल में चौगुना हो जाएगा. यह लॉन्ग टर्म वेल्थ बनाने की दिशा में उपयोगी है.