4 साल 240 दिन किया है काम तो आप हैं ग्रेच्‍युटी के हकदार, कंपनी करे इनकार तो इस अधिकार का करें इस्‍तेमाल, फौरन मिलेगा पैसा

Gratuity Rules: अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं तो आपको कई तरह के फाइनेंशियल बेनिफिट्स मिलते हैं. इन्‍हीं में से एक है ग्रेच्‍युटी. आमतौर पर कहा जाता है कि किसी कंपनी में 5 साल तक लगातार काम करने पर आप ग्रेच्‍युटी के हकदार बन जाते हैं. लेकिन कम लोग जानते हैं कि अगर आप किसी कंपनी में 4 साल 240 दिन (4 साल 8 महीने) तक भी काम कर लेते हैं, तो भी आप ग्रेच्‍युटी पाने के पात्र हैं क्‍योंकि इसे पूरा 5 साल कंसीडर कर लिया जाता है और कर्मचारी को 5 साल के हिसाब से कैलकुलेशन करके ग्रेच्‍युटी दे दी जाती है. लेकिन मान लीजिए कि आपको 5 साल या 4 साल 240 दिन काम करने के बाद भी कंपनी ग्रेच्‍युटी देने से इनकार कर दे, तो आप क्‍या करेंगे? यहां जान लीजिए अपने अधिकार.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6