EPFO के इस नियम से PF का पैसा होता है डबल! आप भी उठा सकते हैं इसका फायदा

PF पर हर साल गारंटीड रिटर्न मिलता है. मौजूदा समय में पीएफ पर सालाना 8.65 फीसदी ब्‍याज मिल रहा है. ऐसे में लंबी अवधि में PF अकाउंट में बड़ा अमाउंट इकठ्ठा हो जाता है.
EPFO के इस नियम से PF का पैसा होता है डबल! आप भी उठा सकते हैं इसका फायदा

आप प्राइवेट नौकरी करते हैं और आपका प्रॉविडेंट फंड अकाउंट है तो इसका सही तरीके से मैनेज करना जरूरी है. आपका PF रिटायरमेट फंड होता है जो रिटायरमेंट के बाद आपकी और आपके परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए है. PF पर हर साल गारंटीड रिटर्न मिलता है. मौजूदा समय में पीएफ पर सालाना 8.65 फीसदी ब्‍याज मिल रहा है. दिवाली से पहले पिछले वित्त वर्ष का ब्याज भी सभी मेंबर्स के खाते में क्रेडिट हो जाएगा.

लंबी अवधि में PF अकाउंट में बड़ा अमाउंट इकठ्ठा हो जाता है. आप कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन EPFO के नियमों का फायदा उठाकर अपने PF का पैसा बढ़ा सकते हैं.

कितनी जमा होता है पैसा
EPF एक्‍ट, 1952 के तहत पीएफ कवरेज में आने वाले हर कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12 फीसदी हिस्‍सा पीएफ में जाता है. इसके अलावा कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12 फीसदी हिस्‍सा कंट्रीब्‍यूट करती है. इसमें से 8.33 फीसदी कर्मचारी के PF अकाउंट में जाता है ओर बाकी 3.67 फीसदी पेंशन में जमा होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

वॉलेंट्री PF ऑप्शन का फायदा उठाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपके पीएफ में ज्‍यादा पैसा इकठ्ठा हो तो आप पीएफ में अपना कंट्रीब्‍यूशन बढ़ा सकते हैं. इससे PF अकाउंट में आपका कंट्रीब्‍यूशन 12 फीसदी के बजाए 25 या 30 फीसदी हो सकता है. ऐसा आप वॉलेंट्री पीएफ ऑप्‍शन के तहत कर सकते हैं. इस ऑप्‍शन के तहत आप अपनी बेसिक सैलरी का 100 फीसदी तक पीएफ में कंट्रीब्‍यूशन बढ़ा सकते हैं. हालांकि, कंपनी भी अपना कंट्रीब्‍यूशन बढ़ाएं यह जरूरी नहीं है. इस तरह से आपको रिटायरमेंट के समय पीएफ के तौर पर ज्‍यादा पैसा मिलेगा.

कंपाउंडिंग का उठाएं फायदा
पीएफ का पैसा लगातार बढ़ाना के लिए जरूरी है कि इसमें कोई गैप न आए. नौकरी बदलने पर पीएफ का पैसा निकालने की जगह इसे ट्रांसफर कराना समझदारी है. अगर आप पीएफ अकाउंट का पैसा निकाल लेंगे तो नई कंपनी में नया पीएफ अकाउंट खुलेगा. इस तरह से आपके नए अकाउंट में नया कंट्रीब्‍यूशन शुरू होगा. इससे आपको कंपाउंडिंग इंट्रस्ट का बड़ा फायदा नहीं मिलेगा और पीएफ का पैसा तेजी से नहीं बढ़ेगा. वहीं, ट्रांसफर कराने से पुराने अकाउंट में ही कंट्रीब्‍यूशन जारी रहेगी. इससे आपका पीएफ फंड भी बना रहेगा ओर कंपाउंउिंग का फायदा भी मिलेगा.

आंशिक विद्ड्रॉअल से बचें
ईपीएफओ के मौजूदा नियमों के तहत आप घर खरीदने, बच्‍चो की शादी या एजुकेशन, और मेडिकल जरूरतों के लिए पीएफ अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं. लेकिन, अगर आप अपने पीएफ का पैसा बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने से बचना चाहिए. अगर संभव है तो आप लोन लेकर भी इन जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. आजकल पर्सनल लोन या होम लोन या एजुकेशन लोन आसानी से मिल जाता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6