इन 5 मौकों पर Personal Loans लेने में कोई नुकसान नहीं! कम ही लोग समझते हैं कब लेना चाहिए लोन

लोन से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बनती है और सिबिल स्कोर मजबूत होता है, लेकिन बेवजह लोन लेकर ब्याज चुकाना समझदारी नहीं होगी. आइए जानते हैं ऐसी 5 वजहें, जब आपको पैसों की जरूरत पड़े तो लोन ले लेना चाहिए.
इन 5 मौकों पर Personal Loans लेने में कोई नुकसान नहीं! कम ही लोग समझते हैं कब लेना चाहिए लोन

Personal Loan: आजकल पर्सनल लोन लेना बहुत आसान हो गया है. बैंक, एनबीएफसी या फिनटेक प्लेटफॉर्म से आप कुछ ही मिनटों में लोन ले सकते हैं. अब इसका ये मतलब नहीं है कि जब चाहे लोन लेते रहो, लेकिन ऐसा भी नहीं करना चाहिए कि आप आर्थिक तंगी से जूझते रहें और सिर्फ इसलिए लोन ना लें, क्योंकि हर कोई उसे खराब कहता है.

यहां ये जानना जरूरी है कि लोन से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बनती है और सिबिल स्कोर मजबूत होता है, लेकिन बेवजह लोन लेकर ब्याज चुकाना समझदारी नहीं होगी. आइए जानते हैं ऐसी 5 वजहें, जब आपको पैसों की जरूरत पड़े तो लोन ले लेना चाहिए.

1- इमरजेंसी में लें लोन

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर परिवार में कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाए या किसी दोस्त को तुरंत पैसों की जरूरत हो, तो पर्सनल लोन लेकर मदद की जा सकती है. इस तरह की इमरजेंसी कभी भी आ सकती है और समय पर पैसा जुटाना जरूरी होता है.

2- घर की मरम्मत

अगर आपके पास पहले से होम लोन है और आप नया होम लोन नहीं ले सकते, लेकिन घर की मरम्मत जरूरी है, तो पर्सनल लोन ले लीजिए. इससे आप अपने घर की जरूरी मरम्मत करवा सकते हैं.

3- शादी या समारोह

घर में किसी शादी या किसी खास समारोह के लिए भी पर्सनल लोन लिया जा सकता है. ऐसे कार्यक्रम टाले नहीं जा सकते और इनमें अचानक बड़े खर्च आ सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि उधार के पैसों से खर्च करते समय फिजूलखर्ची से बचना चाहिए.

4- अचानक यात्रा

आपको फैमिली में किसी वजह से या किसी दूसरे जरूरी काम के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. अगर उस समय पैसे कम पड़ जाएं तो पर्सनल लोन से यह जरूरत पूरी की जा सकती है. हालांकि, सिर्फ घूमने-फिरने और मस्ती करने के लिए लोन लेना ठीक नहीं.

5- हायर एजुकेशन

अगर पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन पूरा नहीं हो रहा है, तो आप पर्सनल लोन लेकर भी उस कमी को पूरा कर सकते हैं. इसमें कोई बुराई नहीं है, क्योंकि यह खर्च भविष्य में आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6