&format=webp&quality=medium)
Paytm total balance check feature: डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) ने अपने यूजर्स के लिए एक और बड़ी सुविधा शुरू कर दी है. अब पेटीएम ऐप के जरिए यूपीआई (UPI) से लिंक किए गए सभी बैंक खातों की कुल शेषराशि (Total Balance) एक ही स्क्रीन पर देखी जा सकती है. यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जिनके एक से अधिक बैंक अकाउंट हैं और वे बार-बार अलग-अलग ऐप्स पर जाकर बैलेंस चेक करने से परेशान रहते हैं.
अब यूजर्स को अलग-अलग बैंक खातों की शेषराशि जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पेटीएम ऐप उन्हें एकीकृत रूप में रियल-टाइम में कुल बैलेंस दिखा रहा है.
अब तक यूजर्स को अलग-अलग अकाउंट का बैलेंस चेक कर खुद जोड़ना पड़ता था. लेकिन पेटीएम की इस नई सुविधा के तहत, एक बार यूपीआई पिन डालने पर, सभी लिंक किए गए बैंक अकाउंट्स की शेषराशि खुद-ब-खुद जोड़कर एक ही स्क्रीन पर दिखा दी जाती है. इससे फाइनेंशियल प्लानिंग, बजट बनाना, खर्च पर नियंत्रण और बचत करना काफी आसान हो जाता है.
पेटीएम ने हमेशा से अपने यूजर्स के लिए सुविधाओं को आसान और स्मार्ट बनाया है. इस नई सुविधा के बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हम वित्तीय प्रबंधन को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार नए नवाचार कर रहे हैं. अब उपयोगकर्ता पेटीएम ऐप पर अपने सभी बैंक खातों की कुल और व्यक्तिगत शेषराशि सहज रूप से देख सकते हैं, जिससे उन्हें बेहतर और सटीक वित्तीय निर्णय लेने में मदद मिलेगी.”