&format=webp&quality=medium)
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किराने की दुकान या सब्जी मंडी में खड़े हों और दुकानदार बोले, “भाईसाहब, आपके कुल ₹239 हुए,” और आप सोच में पड़ जाएं कि क्या वाकई बिल इतना ही है?
भीड़भाड़ में अलग से कैलकुलेटर खोलना और फिर पेमेंट ऐप पर आना काफी झंझट भरा होता है. इसी समस्या को हल करने के लिए पेटीएम (Paytm) ने एक नया और शानदार फीचर लॉन्च किया है.
पेटीएम का यह नया फीचर एक ऐसा कैलकुलेटर है जो सीधे पेमेंट स्क्रीन में ही मौजूद रहता है. जब आप किसी को पैसे भेजने के लिए अमाउंट डालते हैं, तो यह आपको अलग-अलग कीमतों को जोड़ने की सुविधा देता है.
इसकी सबसे खास बात यह है कि यह कुल राशि को अंकों (Figures) और शब्दों (Words) दोनों में दिखाता है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपने सही अमाउंट डाला है और कोई गलती नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- Calculation: मियां-बीवी बच्चों समेत, साथ में एक गाड़ी और खुद का घर, दिल्ली में इसके लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?
स्टेप 1: पेटीएम ऐप खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल में Paytm ऐप ओपन करें और उसे अपडेट रखें.
स्टेप 2: QR कोड स्कैन करें
दुकान का QR स्कैन करें या किसी का नंबर/UPI ID डालें.
स्टेप 3: '+' आइकन का इस्तेमाल करें
अमाउंट डालते समय '+' आइकन पर क्लिक करके अलग-अलग कीमतें जोड़ें.

स्टेप 4: ऑटो कैलकुलेशन देखें
आपका टोटल अपने आप अपडेट होता रहेगा और शब्दों में भी दिखेगा.
स्टेप 5: पेमेंट पूरा करें
सही अमाउंट कन्फर्म करके UPI PIN डालें और पेमेंट करें.
ये भी पढ़ें- तुरंत हो जाएं अलर्ट! 'Silent EMIs' धीरे-धीरे खा रहीं आपकी Salary, लोग समझ नहीं पाते, अकाउंट होता रहता है खाली
सब्जी मंडी, किराना स्टोर और फार्मेसी जैसी जगहों पर अक्सर बिल प्रिंट नहीं होता. दुकानदार कीमतें बोलकर बताते हैं. ऐसे में यह फीचर ग्राहक को तुरंत हिसाब लगाने में मदद करता है और दोनों के बीच पारदर्शिता बनाए रखता है. इससे बहस और गलतफहमी भी कम होती है.
पहले आपको कैलकुलेटर ऐप और पेमेंट ऐप के बीच बार-बार स्विच करना पड़ता था. इससे समय भी लगता था और गलती की संभावना भी रहती थी. अब पेटीएम ने यह समस्या खत्म कर दी है. एक ही स्क्रीन पर सब कुछ हो जाता है, जिससे पेमेंट प्रक्रिया तेज और आसान बन गई है.
ये भी पढ़ें- Calculation: दिल्ली में रहना है तो कितनी होनी चाहिए सैलरी? पूरा गुणा-गणित जानकर बहुत से लोग आ जाएंगे टेंशन में!
बहुत से लोगों के मन में एक बड़ा सवाल ये उठ सकता है कि क्या इस फीचर की जरूरत थी? अगर आप हर बार पेमेंट करने से पहले दुकानों या सब्जी मंडी में खुद से भी पैसे कैलकुलेट कर के भुगतान करते हैं, तो आपके लिए ये बड़े ही काम का फीचर है. क्योंकि ऐसे में आपको बार-बार कैलकुलेटर और यूपीआई के बीच में स्विच करना होता है. हालांकि, अगर आप ज्यादा गुणा-गणित करने के चक्कर में नहीं पड़ते, तो आपको ये फीचर पंसद नहीं आएगा.
पेटीएम का यह नया बिल्ट-इन कैलकुलेटर फीचर रोजमर्रा के डिजिटल ट्रांजैक्शन को आसान और सुरक्षित बनाता है. यह छोटा सा अपडेट यूजर्स को बड़ी राहत देता है और गलत पेमेंट की संभावना को लगभग खत्म कर देता है.
1. क्या यह फीचर फ्री है?
हां, यह पूरी तरह मुफ्त है.
2. क्या इसमें घटा या गुणा कर सकते हैं?
फिलहाल यह केवल जोड़ (+) के लिए है.
3. क्या यह सिर्फ UPI के लिए है?
नहीं, जहां भी मैन्युअल अमाउंट डालते हैं, वहां काम करता है.
4. फीचर नहीं दिख रहा तो क्या करें?
ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें.
5. क्या यह ऑफलाइन काम करता है?
कैलकुलेशन ऑफलाइन हो सकता है, लेकिन पेमेंट के लिए इंटरनेट जरूरी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)