&format=webp&quality=medium)
Pay with Mutual Fund: अब तक आपने अपने बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट किया होगा, लेकिन अब वक्त बदलने वाला है. भारत की पहली म्यूचुअल फंड–बेस्ड UPI ऐप Curie Money ने एक नया फीचर लॉन्च किया है - ‘Pay with Mutual Fund’, जो आपके पैसों को खर्च करने और बढ़ाने, दोनों का काम साथ करेगा. इस फीचर के जरिए आप सीधे अपने लिक्विड म्यूचुअल फंड से पेमेंट कर सकेंगे. यानी अब आपका पैसा बैंक में पड़े-पड़े नहीं रहेगा, बल्कि निवेश पर भी रिटर्न कमाएगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत खर्च भी हो जाएगा.
Curie Money ऐप पर जब आप “Scan & Pay” का ऑप्शन चुनते हैं, तो यह ऐप आपके लिक्विड फंड से उतनी रकम अपने आप रिडीम (निकाल) कर लेता है जितनी पेमेंट के लिए चाहिए. यह पैसा कुछ ही सेकंड में आपके बैंक अकाउंट में पहुंच जाता है और UPI ट्रांजैक्शन पूरा हो जाता है. यानि, आपका पैसा लिक्विड फंड में तब तक बढ़ता रहेगा जब तक आप उसे खर्च न करें.
Curie Money के फाउंडर और CEO अरिंदम घोष के मुताबिक, “हमने यह फीचर इसलिए बनाया ताकि लोगों के पैसों का ग्रोथ बिल्कुल नेचुरल लगे, जैसे हर रोज का काम.”
यह फीचर फिलहाल ICICI Prudential AMC, Bajaj Finserv AMC और Yes Bank की पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है. यानि, ये तीनों संस्थाएं इस समय इस नई तकनीक को सपोर्ट कर रही हैं और इसका इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है.
तुरंत पैसा, बिना झंझट
अब आपको म्यूचुअल फंड से पहले पैसे ट्रांसफर करके बैंक में डालने की जरूरत नहीं. बस स्कैन करें और पेमेंट हो गया — उतना ही आसान जितना फोन से बात करना.
सेविंग अकाउंट से ज्यादा रिटर्न
जहां सेविंग अकाउंट में 3–4% ब्याज मिलता है, वहीं लिक्विड फंड्स 6–7% तक का रिटर्न दे रहे हैं. यानि अब आपका पैसा यूं ही बेकार नहीं पड़ेगा.
UPI की सुविधा, म्यूचुअल फंड का फायदा
हर दिन के छोटे-बड़े पेमेंट जैसे शॉपिंग, ट्रैवल या बिल अब म्यूचुअल फंड से भी हो सकते हैं. आपको न ऐप बदलनी है, न अकाउंट स्विच करना है.
बिजनेस और इन्वेस्टर्स दोनों के लिए फायदेमंद
अगर आप बिजनेस करते हैं या शॉर्ट-टर्म में पैसे पार्क करना चाहते हैं, तो यह फीचर कैश मैनेजमेंट को स्मार्ट बना देगा. अब फंड्स हमेशा इन्वेस्टेड रहेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल भी हो सकेंगे.
इस फीचर से छोटे निवेशकों को सबसे बड़ा फायदा यह है कि उनका पैसा 24x7 काम करेगा. जब तक खर्च नहीं करना, तब तक इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा, और जैसे ही पेमेंट की जरूरत पड़े, फंड रिडीम होकर तुरंत इस्तेमाल हो जाएगा.
Curie Money का पूरा सिस्टम भारत के UPI नेटवर्क पर बना है और यह SEBI के नियमानुसार काम करता है. इसमें शामिल सभी संस्थाएं (ICICI Prudential AMC, Bajaj Finserv AMC और Yes Bank) रेगुलेटेड और भरोसेमंद हैं.
FAQs
1. क्या म्यूचुअल फंड से सीधे पेमेंट करना सुरक्षित है?
हां, यह फीचर पूरी तरह सुरक्षित है और RBI व SEBI के नियमों के तहत काम करता है.
2. क्या यह हर म्यूचुअल फंड में उपलब्ध होगा?
अभी यह फीचर सिर्फ लिक्विड फंड्स पर लागू है और फिलहाल चुनिंदा AMC के साथ शुरू हुआ है.
3. क्या इसमें चार्ज लगेगा?
नहीं, UPI पेमेंट पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है. सामान्य म्यूचुअल फंड नियम (जैसे टैक्सेशन) लागू रहेंगे.
4. क्या यह सेविंग अकाउंट की जगह ले सकता है?
नहीं, लेकिन यह फीचर आपके शॉर्ट-टर्म फंड्स को ज्यादा स्मार्ट और फायदेमंद बना देगा.
5. क्या इसमें तुरंत पेमेंट हो जाएगा?
हां, पेमेंट प्रक्रिया पूरी तरह रियल-टाइम है, फंड रिडेम्पशन और पेमेंट एक साथ होता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)