Pan Card Tips: 18 साल की उम्र से पहले भी बनवा सकते हैं पैन कार्ड, ये है पूरी प्रोसेस

Pan Card Tips: अगर आपके बच्चे की उम्र 18 साल से कम है तो आप उसके पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां हम आपको इससे जुड़ी जरूरी प्रक्रिया बता रहे हैं.
Pan Card Tips: 18 साल की उम्र से पहले भी बनवा सकते हैं पैन कार्ड, ये है पूरी प्रोसेस

PAN Card Tips: किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा उठाने के लिए सरकारी दस्तावेजों का पास होना जरूरी है. इनमें आधार कार्ड (Aadhaar Card), वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) और पैन कार्ड (PAN Card) जैसे दस्तावेज शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने बच्चों के लिए भी पैन कार्ड बनवा सकते हैं. यानी अगर आपके बच्चे की उम्र 18 साल से कम है तो आप उसके पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां हम आपको इससे जुड़ी जरूरी प्रक्रिया बता रहे हैं...

माता-पिता कर सकते हैं अप्लाई

बता दें कि किसी भी वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए पैन कार्ड (PAN Card) का पास होना बहुत जरूरी है. आप बिना पैन कार्ड के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते. वैसे तो कोई भी नाबालिग पैन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकता लेकिन बच्चे के माता-पिता अपनी तरफ से आवेदन कर सकते हैं. पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

नाबालिग की उम्र का प्रमाण पत्र जरूरी

अप्लाई करने के लिए माता-पिता को नाबालिग की उम्र का प्रमाण पत्र समेत कई जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इस दौरान माता-पिता के साइन ही अपलोड किए जाते हैं. इसके लिए आपको 107 रुपए की फीस जमा करनी होगी. अप्लाई करने और वेरिफिकेशन के 15 दिनों के बाद आपको आपका पैन कार्ड मिल जाएगा.

ये दस्तावेज जरूर होने चाहिए

पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत होगी. इसमें माता-पिता का एड्रेस का एड्रेस और प्रमाण साथ ही आवेदन का पता और पहचान का प्रमाण जरूरी है. वहीं नाबालिग के अभिभावक को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी में से कोई भी एक दस्तावेज जमा करवाना होगा.

बच्चों को कब होती है पैन कार्ड की जरूरत

बता दें कि किसी भी नाबालिग को पैन कार्ड की जरूरत तब होती है जब वो खुद कमाता हो. इसके अलावा अगर कोई भी माता-पिता अपने बच्चे को अपने निवेश का नॉमिनी बनाना चाहते हैं या फिर बच्चे के नाम से निवेश करना चाहते हैं तो पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6