पोस्‍ट ऑफिस में जमा रकम पर अब मिलेगा ज्‍यादा ब्‍याज, PPF का आकर्षण है बरकरार

पोस्‍ट ऑफिस में डिपॉजिट करने वालों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने 31 दिसंबर 2018 को जारी अधिसूचना में कहा है कि पोस्‍ट ऑफिस के 1 साल के टाइम डिपॉजिट पर अब 7 फीसदी ब्‍याज मिलेगा जो तिमाही जुड़ेगा.
पोस्‍ट ऑफिस में जमा रकम पर अब मिलेगा ज्‍यादा ब्‍याज, PPF का आकर्षण है बरकरार

पोस्‍ट ऑफिस में जमा रकम पर अब मिलेगा ज्‍यादा ब्‍याज (फोटो: DNA)

पोस्‍ट ऑफिस में डिपॉजिट करने वालों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने 31 दिसंबर 2018 को जारी अधिसूचना में कहा है कि पोस्‍ट ऑफिस के 1 साल के टाइम डिपॉजिट पर अब 7 फीसदी ब्‍याज मिलेगा जो तिमाही जुड़ेगा. पहले इसकी बदर 6.90 फीसदी थी. लघु बचत योजनाओं की दरों की ब्‍याज दरें सरकार प्रत्‍येक तिमाही के लिए तय करती है और यह ब्‍याज दरें जनवरी से मार्च की अवधि के लिए हैं. पोस्‍ट ऑफिस के 3 साल के डिपॉजिट दरें 7.2 फीसदी से घटा कर 7 फीसदी की दी गई हैं.

PPF, सुकन्‍या समृद्धि योजना और सीनियर सिटिजन सेविंग्‍स स्‍कीम की ब्‍याज दरों में नहीं हुआ बदलाव
लघु बचत योजनाओं में सरकार ने सिर्फ पोस्‍ट ऑफिस के 1 साल के टाम डिपॉजिट की दरों में इजाफा किया है. PPF, सुकन्‍या समृद्धि योजना और सीनियर सिटिजन सेविंग्‍स स्‍कीम की ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पोस्‍ट ऑफिस की इन योजनाओं की ब्‍याज दरों में भी नहीं हुआ बदलाव
पोस्‍ट ऑफिस के 2 साल और 5 साल के डिपॉजिट की ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और यह क्रमश: 7 फीसदी और 7.8 फीसदी हैं. पोस्‍ट ऑफिस के 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट की ब्‍याज दरें भी अपरिवर्तित 7.3 फीसदी ही रखी गई हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
Interest Rate of Small Savings Scheme

बरकरार रहा PPF का आकर्षण
साल 2018 में RBI ने दो बार ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की थी और PPF जैसी लघु बचत योजनाओं को ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी का लाभ मिला है. 2018 में लघु बचत योजनाओं में सबसे बेहतरीन रिटर्न PPF ने ही दिया है. 2018 में PPF ने करपश्‍चात 7.7% का रिटर्न दिया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6