अक्टूबर में मिलेगी छप्परफाड़ कमाई! ये हैं निवेश के टॉप 10 गोल्डन चांस, जो देंगे हाई रिटर्न और बनाएंगे आपको 'धनवान'!

High return investment October 2025: अक्टूबर 2025 में निवेश का बेस्ट समय है, तो जानें PPF, म्यूचुअल फंड, FD, NPS, स्टॉक्स, गोल्ड बॉन्ड्स और रियल एस्टेट जैसे टॉप 10 विकल्प, जो देंगे हाई रिटर्न और फ्यूचर में बनाएं आपको धनवान.
अक्टूबर में मिलेगी छप्परफाड़ कमाई! ये हैं निवेश के टॉप 10 गोल्डन चांस, जो देंगे हाई रिटर्न और बनाएंगे आपको 'धनवान'!

अक्टूबर का महीना ठंड की दस्त लेकर ही नहीं आता बल्कि ये लाता है निवेश करने का सही समय. जी हां अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा होता है,तो निवेश शुरू करने के लिए भी ये बेस्ट माना जा सकता है. जी हां अक्टूबर 2025 में निवेश के मौके बढ़ते नजर आ रहे हैं. असल में भारत की इकॉनोमी तेजी से बढ़ रही है, और ग्रीन एनर्जी, IT, हेल्थकेयर जैसे सेक्टर हॉट हैं. तो ऐसे में चाहे आप छोटा निवेशक हों या बड़ा, सही इन्वेस्टमेंट ऑप्शन चुनकर हाई रिटर्न पा सकते हैं.तो आइए जानें अक्टूबर 2025 के टॉप 10 निवेश विकल्प कौन से हैं, उनके फायदे, रिस्क और कैसे शुरू करें.

1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

PPF एक सरकारी स्कीम है, जो पूरी तरह से सुरक्षित रिटर्न देती है. इसमें करीब 7.1% ब्याज मिल जाता है जो टैक्स फ्री होता है. वैसे इसमें न्यूनतम 500 रुपए का निवेश कर सकते हैं, हालांकि 15 साल का लॉक है, व टैक्स छूट 80C में 1.5 लाख है.यही कारण है कि लॉन्ग टर्म के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

Add Zee Business as a Preferred Source

2. म्यूचुअल फंड्स

म्यूचुअल फंड्स में अक्सर प्रोफेशनल्स पैसा लगाते हैं. वैसे इक्विटी फंड्स निवेशकों को करीब 12-15% रिटर्न दे सकते हैं. इसमें SIP से अगर 5,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगे तो लॉन्ग टर्म में करोड़पति बन सकते हैं. वैसे लार्ज-कैप फंड्स सेफ माने जाते हैं.

3. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

अक्टूबर में निवेश करने के लिए बैंक एफडी भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. असल में FD बैंक में पैसा जमा करने का आसान तरीका है. यहां करीब 6-8% ब्याज मिल सकता है.निवेश 7 दिन से 10 साल तक है.इसके साख ही सीनियर सिटीजन्स को 0.5% एक्स्ट्रा मिलेगा व DICGC से 5 लाख तक गारंटी.

4. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)

NPS रिटायरमेंट के लिए स्कीम ऑप्शन मानी जाती है.एनपीएस में निवेशकों को कम से कम 8-12% तक रिटर्न आसानी से मिल सकता है और 80C में 1.5 लाख छूट भी मिल सकती है.इसके अलावा 60% मैच्योरिटी टैक्स फ्री.यही कारण है कि ये गिग वर्कर्स के लिए अच्छी है.

5. स्टॉक्स (डायरेक्ट इक्विटी)

स्टॉक्स में हाई रिटर्न (15-20%) निवेशकों को मिल जाता है, हालांकि ये हाई रिस्क से भरा ऑप्शन होता है. लेकिन आप Nifty 50 में निवेश करें और लॉन्ग टर्म होल्ड करें.

6. गोल्ड बॉन्ड्स

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) सोने का सुरक्षित निवेश ऑप्शन अक्टूबर को होने वाला है.इसमें 2.5% ब्याज + सोने की कीमत बढ़ोतरी हो सकती है.इसका 8 साल टेन्योर होता है, जो टैक्स फ्री माना जाता है.

7. रियल एस्टेट

रियल एस्टेट भी अक्टूबर में निवेश के लिए शानदार ऑप्शन माना जाता है. आप रिएल एस्टेट में घर या प्लॉट खरीदें सकते हैं. ये निवेश फ्यूचर में अच्छा पैसा बनाकर आपको दे सकता है, ये REITs से छोटा निवेश है जो लॉन्ग टर्म के लिए हैय

8. सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (SCSS)

60+ उम्र वालों के लिए सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम को बेस्ट माना जाता है. इस स्कीम में करीब 8.2% ब्याज का मिल सकता है. इसके अलावा तिमाही पेमेंट होता है. 80C में 1.5 लाख छूट का टैक्स ऑफर मिलेगा व 5 साल टेन्योर होता है.

9. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए सुपरहिट स्कीम मानी जाती है. सुकन्या समृद्धि योजना में करीब 8.2% ब्याज ऑफर होता है.बेटी के बालिक होने जाने तक पैरेंट्स इसकी देखरेख करते हैं.

10. गवर्नमेंट बॉन्ड्स

RBI बॉन्ड्स में 7-8% रिटर्न मिल सकता है, जो सुरक्षित माने जाते हैं.इसमें मासिक ब्याज मिल सकता है.ये वैसे लॉन्ग टर्म के लिए के लिए अच्छा मानते हैं.

यानी कि अक्टूबर 2025 में PPF, म्यूचुअल फंड्स, FD, NPS, स्टॉक्स, गोल्ड बॉन्ड्स, रियल एस्टेट, SCSS, SSY और बॉन्ड्स टॉप विकल्प हैं. रिस्क और लक्ष्य के हिसाब से चुनें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

1. अक्टूबर 2025 में निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प कौन सा है?
PPF और सरकारी बॉन्ड्स सबसे सुरक्षित हैं, क्योंकि इनमें कम जोखिम और टैक्स-फ्री रिटर्न मिलता है.

2. म्यूचुअल फंड में अक्टूबर में निवेश करना फायदेमंद क्यों है?
इक्विटी और लार्ज-कैप फंड्स लंबे समय में 12-15% तक रिटर्न दे सकते हैं, जिससे लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन संभव है.

3. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कब करना चाहिए?
अक्टूबर में 1 साल की FD करना अच्छा है, क्योंकि यह सुरक्षित रिटर्न देता है और सीनियर सिटीजन्स को अतिरिक्त ब्याज मिलता है.

4. गोल्ड बॉन्ड्स में निवेश कैसे लाभदायक है?
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 2.5% ब्याज मिलता है और सोने की कीमत बढ़ने पर अतिरिक्त फायदा होता है, साथ ही यह टैक्स-फ्री होता है.

5. छोटे निवेशक अक्टूबर में कैसे शुरुआत कर सकते हैं?
5,000 रुपये से SIP या PPF में निवेश शुरू कर सकते हैं। रियल एस्टेट और SCSS/SSY जैसी स्कीम भी छोटे निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6