बुढ़ापे की रहेगी No Tension! रिटायरमेंट के बाद की लाइफ सेट करेगा NPS, निवेश के 6 फायदे जानकर आप भी कहेंगे 'वाह'

रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समय रहते एनपीएस में निवेश कर सकते हैं. तो चलिए इसके 6 फायदों को बारे में हम यहां जानते हैं.
बुढ़ापे की रहेगी No Tension! रिटायरमेंट के बाद की लाइफ सेट करेगा NPS, निवेश के 6 फायदे जानकर आप भी कहेंगे 'वाह'

आजकल भारत में आबादी का स्वरूप तेज़ी से बदल रहा है. जहां लोगों की उम्र बढ़ रही है और परिवार भी छोटे हो रहे हैं.तो ऐसे में अब लोग रिटायरमेंट (सेवानिवृत्ति) की तैयारी भी जवानी में ही कर रहे हैं, ताकि बाद में पैसों को लेकर कोई परेशानी ना झेलना पड़े.दूसरी तरफ अभी भी कुछ लोग रिटायरमेंट प्लानिंग को टालते रहते हैं. वो या तो पुराने तरीकों से पैसा बचाते हैं या सोचते हैं कि बुढ़ापे में परिवार संभाल लेगा, लेकिन ऐसी सोच ही बाद में परेशानी में डालती है.

असल में बढ़ते मेडिकल खर्चों,बढ़ती महंगाई और एकल परिवारों के इस दौर में, एक मज़बूत रिटायरमेंट प्लानिंग हर किसी के लिए बहुत जरूरी है. ऐसे में हर किसी के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक दमदार ऑप्शन मानते हैं.

NPS क्या है?


असल में आज के दौर में नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक बेस्ट स्कीम है.यह आपको अपनी नौकरी के समय अनुशासित तरीके से बचत करने में मदद करता है. इस स्कीम का मकसद है कि जब आप रिटायर हों, तो आपके पास एक बड़ा फंड (पूंजी) इकट्ठा हो जाए और आपको हर महीने पेंशन मिलती रहे. इस पूरी स्कीम को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) नाम की संस्था देखती और चलाती है.

तो आपके रिटायरमेंट पोर्टफोलियो में NPS की जगह क्यों बनती है?

सिर्फ 15 दिन में कमाएं रिटर्न! Axis Securities के टॉप 4 शेयर

1. कम लागत में प्रोफेशनल मैनेजमेंट

NPS को सबसे कम लागत वाले निवेश विकल्पों में से एक मानते हैं.इसमें आपके पैसे को PFRDA द्वारा नियुक्त एक्सपर्ट पेंशन फंड मैनेजर (PFM) मैनेज करते हैं.इसकी (NPS की) नियामक संरचना (regulated structure) यह पक्का करती है कि इसमें पूरी पारदर्शिता रहे, हर किसी की तय हो और निवेशकों को पूरी सुरक्षा मिल सके.

2. मार्केट से जुड़ा रिटर्न और कंपाउंडिंग की ताकत

NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में इक्विटी (शेयर बाज़ार), कॉर्पोरेट बॉन्ड, सरकारी सिक्योरिटीज और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIF) जैसी जगहों पर पैसा लगाया जाता है. यही कारण है कि यह FD निवेश के मुकाबले लंबे समय में ज़्यादा रिटर्न दे सकता है.इसमें रिस्क लेने की क्षमता के हिसाब से खुद चुन सकते हैं कि आपका पैसा कहाँ लगाया जाए (एसेट एलोकेशन या 'एक्टिव चॉइस'), या फिर, आप 'ऑटो चॉइस' (लाइफ साइकिल) का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. खास ये है कि इसमें एक खास प्रोग्राम (एल्गोरिथम) आपकी उम्र बढ़ने के साथ-साथ इक्विटी में निवेश कम करता जाता है और डेट इंस्ट्रूमेंट्स (कर्ज वाले साधनों) में इन्वेस्टमेंट बढ़ाता जाता है, ताकि रिस्क सही रहे.

Trump Tariffs News: 7 और देशों लगा टैक्स! वीडियो में जानें ट्रंप की 8 बड़ी बातें

3. लचीलापन और नियंत्रण – एक सब्सक्राइबर ये बदलाव कर सकता है

इसमें एसेट एलोकेशन को साल में चार बार तक बदल सकते हैं, साथ ही हर साल एक बार अपना पेंशन फंड मैनेजर बदल सकते हैं.इसमें एक्टिव और ऑटो चॉइस विकल्पों के बीच स्विच कर सकते हैं.इतना ही नहीं ये आपको अपनी रणनीति को बदलने की आज़ादी देता है, जैसे-जैसे आपके लक्ष्य या बाज़ार की स्थितियां बदलती हैं.

4. अनुशासित तरीके से संपत्ति का निर्माण

NPS अनुशासित बचत की आदत विकसित करने में मदद कर सकता है. NPS में ₹5,000 की मासिक SIP भी 25-30 सालों में ₹1 करोड़ से अधिक तक बढ़ सकती है, यह कंपाउंडिंग की शक्ति और इक्विटी में भागीदारी के कारण संभव है. यह राशि, टैक्स सेविंग करके बचत के साथ मिलकर, रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड बनाने में मदद करती है.

VIDEO-AI For Jobs: लाखों लोग नौकरी के लिए कर रहे इस AI का इस्तेमाल, वीडियो में जानें सब कुछ!

5. आजीवन पेंशन + एकमुश्त राशि का लचीलापन

60 साल की उम्र के बाद NPS में जमा फंड को आप समझदारी से निकाल सकते हैं. रुल्स के अनुसार, आप कुल राशि का 60% तक टैक्स-फ्री एकमुश्त या धीरे-धीरे जरूरत के हिसाब से निकाल सकते हैं. बाकी कम से कम 40% राशि से आपको अनिवार्य रूप से वार्षिकी खरीदनी होती है, जिससे आपको लाइफटाइम नियमित पेंशन मिलती रहे. अगर आप चाहें, तो निकासी को 75 साल की उम्र तक टाल सकते हैं और सिस्टमैटिक लंपसम विड्रॉल प्लान (SLWP) के जरिए 60% राशि को धीरे-धीरे निकालने का ऑप्शन चुन सकते हैं.

6. पोर्टेबिलिटी और डिजिटल सुविधा

चाहे आप नौकरी बदलें या शहर, आपका NPS अकाउंट आपके साथ रहता है.इसका पूरा सिस्टम डिजिटल है, और आप अपने अकाउंट में ऑनलाइन निवेश, ट्रैक और उसे मैनेज कर सकते हैं.जी हां नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) वाकई एक दमदार वित्तीय ऑप्शन माना जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6