अगर खो गया है आपका आधार कार्ड, तो अपनाएं ये तरीका, झट से हो जाएगा काम

आधार कार्ड अब केवल पहचान पत्र नहीं रह गया है. किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना है तो आधार वेरिफिकेशन पहले किया जाता है.
अगर खो गया है आपका आधार कार्ड, तो अपनाएं ये तरीका, झट से हो जाएगा काम

ज्यादातर जगहों पर आधार को जरूरी कर दिया गया है. (फाइल फोटो)

आधार कार्ड अब केवल पहचान पत्र नहीं रह गया है. इसकी जरूरत हर जगह होती है. किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना है तो आधार वेरिफिकेशन पहले किया जाता है. ज्यादातर जगहों पर आधार को जरूरी कर दिया गया है. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाता है तो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. लेकिन, एक तरीका है, जिसकी मदद से आपका काम हो जाएगा.

mAadhaar ऐप का करें इस्तेमाल
UIDAI ने ऐसी व्यवस्थआ की है कि अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो mAadhaar मोबाइल ऐप के जरिए काम निपटाए जा सकते हैं. इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आपका आधार आपके मोबाइल में होगा. हालांकि, mAadhaar ऐप को यूज करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है.

मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना जरूरी
अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो आपको आधार सेंटर जाकर नया नंबर अपडेट करवाना होगा. इस ऐप में QR कोर्ड और ई-KYC का भी फीचर दिया गया है. कहीं भी इसका इस्तेमाल आधार कार्ड की तरह कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

लॉक और अनलॉक होगा बायोमिट्रिक डेटा
mAadhaar का इस्तेमाल करने के लिए प्ले स्टोर पर जाएं और इसे डाउनलोड कर लें. ऐप को पासवर्ड से सुरक्षित कर लें. ऐप खोलने पर आधार नंबर डालना होगा और अन्य जानकारियां भरनी होगी. रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा. ओटीपी डालने के बाद यह ऐप पूरी तरह वेरीफाई हो जाएगा और आप बायोमिट्रिक डेटा लॉक और अनलॉक कर पाएंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6