कमाई कितनी भी कर लें, ये 3 काम नहीं किए तो बुरे फंसेंगे, फिर माथा पकड़कर कहेंगे काश…

तमाम लोग पैसा तो अच्‍छा खासा कमाते हैं लेकिन उसे ठीक से मैनेज नहीं कर पाते, इस कारण  न तो उनके पास फ्यूचर को सिक्‍योर करने के लिए सेविंग्‍स होती है और न ही परिवार को सु‍रक्षित करने के लिए कोई तैयारी होती है. यहां जानिए वो 3 काम जो हर किसी को अपनी सैलरी से जरूर करने चाहिए.
कमाई कितनी भी कर लें, ये 3 काम नहीं किए तो बुरे फंसेंगे, फिर माथा पकड़कर कहेंगे काश…

पैसा कमाना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्‍यादा मुश्किल उसे मैनेज करना होता है. तमाम लोग ऐसे हैं जो पैसा तो बहुत कमाते हैं, लेकिन उसे ठीक से मैनेज नहीं कर पाते. सैलरी अकाउंट में क्रेडिट हुई नहीं कि खर्च की लिस्‍ट पहले से तैयार रहती है. महीने के अंत तक अकाउंट फिर से खाली हो जाता है. इस वजह से न तो उनके पास फ्यूचर को सिक्‍योर करने के लिए सेविंग्‍स होती है और न ही परिवार को सु‍रक्षित करने के लिए कोई तैयारी होती है.

ऐसे में जब अचानक से कोई मुश्किल आती है और पैसों की जरूरत पड़ती है, तब वो परेशान होते हैं और अपनी गलतियों पर पछतावा करते हैं. आपके सामने इस तरह की नौबत न आए, इसके लिए 4 काम लाइफ में जरूर करिए. अगर आप ऐसा कर लेते हैं तो आपके पास आगे चलकर बड़ा बैंक बैलेंस भी होगा और चुनौतियों से लड़ने की सामर्थ्‍य भी होगी. जानिए वो 3 काम जो हर व्‍यक्ति को अपनी कमाई से जरूर करने चाहिए.

इमरजेंसी फंड बनाएं

Add Zee Business as a Preferred Source

अपनी सैलरी से सबसे पहले आपको इमरजेंसी फंड को तैयार करना चाहिए. इमरजेंसी फंड आने वाली किसी भी आपात स्थिति जैसे- नौकरी चले जाने, बिजनेस ठप होने या परिवार पर कोई बड़ी मुसीबत आने पर काफी काम आता है. अगर आपके पास ये फंड होगा तो मुश्किल समय में आप इसके जरिए सर्वाइव कर सकते हैं और आपको अपनी किसी पॉलिसी वगैरह को तुड़वाने की जरूरत नहीं होगी. ज्‍यादातर एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी व्‍यक्ति को कम से कम अपनी छह महीने की इनकम के बराबर पैसे को इमरजेंसी फंड के तौर पर रखना चाहिए.

सैलरी का 20 फीसदी निवेश करें

दूसरा सबसे इंर्पोटेंट काम है कि आप अपनी मंथली इनकम से 20 फीसदी रकम की बचत जरूर करें और इसे निवेश करना शुरू करें. फाइनेंशियल रूल कहता है कि हर व्‍यक्ति को अपनी सैलरी का कम से कम 20 प्रतिशत हिस्‍सा इन्‍वेस्‍ट करना चाहिए. अगर आप 20,000 रुपए भी कमाते हैं तो कम से कम 4000 रुपए हर हाल में बचाइए और इसे निवेश कीजिए, जैसे-जैसे आमदनी बढ़ती जाए, 20 फीसदी हिस्‍सा भी बढ़ता रहेगा. आप इस रकम को SIP, गोल्‍ड, आरडी, एफडी, पीपीएफ, एलआईसी जैसी अलग-अलग स्‍कीम्‍स में निवेश कर सकते हैं.

हेल्थ इंश्योरेंस जरूर खरीदें

तीसरा जरूरी काम है हेल्‍थ इंश्‍योरेंस. इसे आज भी तमाम लोग बहुत जरूरी नहीं समझते, लेकिन ये आपके और परिवार के लिए बहुत जरूरी है. किसी को भी नहीं प‍ता कि सेहत को लेकर कब इमरजेंसी की नौबत आ जाएगी. इसके अलावा अगर आपके माता-पिता बुजुर्ग हैं, तो उनको भी उस उम्र पर मेडिकल केयर की जरूरत होती है. अगर आप इन स्थितियों के लिए खुद को तैयार नहीं करेंगे, तो आपको आगे चलकर परेशानी उठानी पड़ेगी. कई बार इलाज में लोगों का पैसा बुरी तरह बर्बाद होता है और उनके बचत किए गए पैसे भी खर्च हो जाते हैं. इसलिए हेल्थ इंश्‍योरेंस खरीदकर पहले से इन स्थितियों से निपटने की तैयारी रखें.


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6