इन-हैंड सैलरी कम क्यों दिख रही है? PF और ग्रेच्युटी को लेकर भी है कंफ्यूजन तो यहां मिलेगा A TO Z जवाब

नई सैलरी स्लिप में इन-हैंड सैलरी कम देखकर चौंक गए? इसकी वजह नया '50% वेज रूल' है.जानें कैसे भत्तों (Allowances) पर लगी 50% की सीमा आपकी टेक-होम सैलरी घटाकर पीएफ और ग्रेच्युटी में बड़ा इजाफा कर रही है.क्या यह शॉर्ट-टर्म घाटा है या लंबी अवधि का बड़ा फायदा?
इन-हैंड सैलरी कम क्यों दिख रही है? PF और ग्रेच्युटी को लेकर भी है कंफ्यूजन तो यहां मिलेगा A TO Z जवाब

इन-हैंड सैलरी कम नहीं हुई है बस बदला है स्ट्रक्चर (फोटो: एआई)

नई सैलरी स्लिप देखकर अगर आपको लगा कि सैलरी कम हो गई है, तो आप अकेले नहीं हैं,लेकिन सच्चाई यह है आपकी सैलरी कम नहीं हुई बस उसका स्ट्रक्चर बदला है.इस बदलाव के पीछे है नया वेज कोड और 50% वेज रूल और यही नियम आपकी इन-हैंड सैलरी, PF और ग्रेच्युटी तीनों को प्रभावित कर रहा है.

5 प्वाइंट में पहले समझ लें पूरी बात

  • वेतन की परिभाषा (Wages) को standard किया गया
  • भत्ते 50% से ज्यादा नहीं हो सकते
  • ज्यादा हुए तो वेतन में जोड़े जाएंगे
  • PF और ग्रेच्युटी बढ़ सकती है
  • इन-हैंड सैलरी थोड़ी कम दिख सकती है
Add Zee Business as a Preferred Source

इन-हैंड सैलरी कम क्यों दिख रही है

PF अब ज्यादा बेस पर कट रहा है

पहले क्या होता था

  • कंपनियां बेसिक कम रखती थीं
  • allowances ज्यादा देती थीं
  • इससे PF कम कटता था

अब क्या नियम कहता है

  • अगर allowances + benefits (कुछ अपवाद छोड़कर)
  • कुल पारिश्रमिक का 50% से ज्यादा हैं
  • तो extra हिस्सा वेतन (wages) में जोड़ दिया जाएगा
  • उसी पर PF कटेगा इसलिए इन-हैंड कम दिख रहा है

सैलरी स्ट्रक्चर का नया नियम

  • बेसिक-50% CTC
  • PF- बेसिक पर

50% वेज रूल असल में क्या है?

Wage Code के अनुसार

  • कुल पारिश्रमिक में से कुछ components को छोड़कर allowances 50% से ज्यादा नहीं हो सकते
  • अगर हो गए तो excess amount ही वेज में एड होगा
  • वही statutory calculation (जैसे PF) का बस बनेगा

एक सही उदाहरण से समझिए

मान लीजिए

  • कुल सैलरी: ₹76,000
  • बेसिक + DA: ₹20,000
  • अलाउंस: ₹40,000
  • 50% लिमिट = ₹38,000
  • अलाउंस = ₹40,000
  • एक्सिस = ₹2,000
  • यह ₹2,000EPFO

वेज में जोड़ दिया जाएगा

  • नया वेतन = ₹22,000
  • अब PF इसी ₹22,000 पर कटेगा
  • यानी कि PF बढ़ेगा

क्या शामिल होता है और क्या नहीं?

शामिल

  • बेसिक
  • डीए
  • अलाउंस
  • इंप्लायर पीएफ योगदार

शामिल नहीं

  • ग्रेच्युटी
  • ESI
  • कुछ रिटायरमेंट बेनेफिट्स

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • हर महीने इन-हैंड थोड़ा कम
  • लेकिन PF ज्यादा जमा,पेंशन मजबूत,ग्रेच्युटी ज्यादा
  • सीधी बात: शॉर्ट टर्म में हल्का असर
  • लेकिन लॉन्ग टर्म में बड़ा फायदा

ग्रेच्युटी पर क्या असर पड़ेगा?

  • ग्रेच्युटी यानी बेसिक और DA पर आधारित
  • wages बढ़ेंगे तो ग्रेच्युटी भी बढ़ेगी
  • यानी नौकरी छोड़ते समय ज्यादा पैसा

अब आपको क्या करना चाहिए?

  • अपनी सैलरी स्लिप समझें
  • सिर्फ नेट सैलरी न देखें
  • पूरा ब्रेकअप देखें
  • PF को लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट मानें
    फीचर (Feature)पुराने नियम (Old)नए नियम (New Wage Code)
    बेसिक सैलरीकम (अक्सर 30-40%)न्यूनतम 50% अनिवार्य
    भत्ते (Allowances)ज्यादा (60-70% तक)अधिकतम 50% पर कैप
    इन-हैंड सैलरीज्यादा दिखती थीथोड़ी कम हो सकती है
    PF और ग्रेच्युटीकम बेस पर कैलकुलेशन ज्यादा बेस पर बड़ा फंड
    फायदाशॉर्ट-टर्म (अभी पैसा)लॉन्ग-टर्म (रिटायरमेंट सुरक्षा)

यह इतना जरूरी क्यों है?

  • क्योंकि यह आपकी रिटायरमेंट प्लानिंग बदलता है
  • पीएफ और पेंशन बढ़ाता है
  • सैलरी स्टक्टर ट्रांसपैरेंट बनाता है

आगे क्या असर दिखेगा?

  • कंपनियां अलाउंस कम करेंगी
  • wages component बढ़ेगा
  • PF corpus तेजी से बढ़ेगा

आपके काम की बात

एक बात आप समझ लीजिए कि 50% वेज रूल यानी कि छोटा बदलाव नहीं है.यह आपकी सैलरी का पूरा गणित बदल रहा है. तो फिर आपको बस इतना समझना है कि पैसा कम नहीं हुआ,बस फ्यूचर के लिए शिफ्ट हो गया.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या सैलरी कम हो गई है

नहीं, structure बदला है

Q2 PF क्यों बढ़ गया

wages बढ़ने की वजह से

Q3 क्या allowances खत्म हो जाएंगे

नहीं, लेकिन limit में रहेंगे

Q4 क्या यह नियम सभी पर लागू है

यह Wage Code लागू होने पर कंपनियों द्वारा adopt किया जाएगा

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6