&format=webp&quality=medium)
New Rule in 24 Hours: 1 जून 2025 से पूरे देश में कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जो आम जनता के साथ-साथ कंपनियों को भी प्रभावित करेगा. इन बदलावों में EPFO 3.0 का लॉन्च, TDS सर्टिफिकेट की डेडलाइन, आधार अपडेट की अंतिम तारीख, सेबी के नए नियम, FD ब्याज दरों में बदलाव और क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं. चलिए एक-एक कर डीटेल पढ़ लेते हैं.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही EPFO 3.0 सिस्टम लॉन्च करेगा. इस सिस्टम की खासियत यह होगी कि कर्मचारी अब UPI और एटीएम के जरिए अपना पीएफ फंड तत्काल निकाल सकेंगे. साथ ही, UPI प्लेटफॉर्म्स पर बैलेंस चेक करने और फंड ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलेगी. इससे PF निकालने की लंबी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी.
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए फॉर्म 16 जारी करने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 है. यह सर्टिफिकेट नियोक्ता द्वारा कर्मचारियों को दिया जाता है, जिससे यह पुष्टि होती है कि वेतन से टैक्स काटा गया है और आयकर विभाग को जमा किया गया है.
UIDAI ने आधार डिटेल्स को फ्री में अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 जून 2025 तय की है. इसके बाद ऑनलाइन अपडेट के लिए ₹25 और फिजिकल सेंटर पर ₹50 शुल्क लिया जाएगा.
सेबी ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नई कट-ऑफ टाइमिंग लागू की है. 1 जून 2025 से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए कट-ऑफ 3 बजे और ऑनलाइन के लिए 7 बजे होगी. इसका उद्देश्य NAV प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 जून 2025 से अपने FD पर ब्याज दरों में कटौती करेगा. नई दरें ₹3 करोड़ तक की एफडी पर 4% से 8.4% के बीच होंगी.
कोटक महिंद्रा बैंक: 1 जून 2025 से क्रेडिट कार्ड शुल्क में बदलाव होगा. नए शुल्कों में स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन फेल होने और डायनामिक करेंसी कन्वर्जन जैसी सेवाएं शामिल होंगी. मिनिमम अमाउंट ड्यू की गणना का तरीका भी बदलेगा.
HDFC बैंक: 10 जून से टाटा न्यू इनफिनिटी और टाटा न्यू प्लस कार्डधारकों को लाउंज एक्सेस खर्च के आधार पर वाउचर के जरिये मिलेगा.
एक्सिस बैंक: 20 जून से REWARDS क्रेडिट कार्ड में फेज़ वाइज़ बदलाव होंगे, जिनमें रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक, लाउंज एक्सेस और खर्च की श्रेणियों में परिवर्तन शामिल है.
ये सारे बदलाव न सिर्फ आपकी जेब पर असर डालेंगे बल्कि आपके निवेश और फाइनेंशियल प्लानिंग को भी प्रभावित करेंगे. ऐसे में जरूरी है कि आप इन नए नियमों की जानकारी रखें और समय रहते तैयारी कर लें.