अब 1 घंटे एक्स्ट्रा काम पर कंपनी को कितना देना होगा पैसा, जानिए Overtime का नियम,जो जेब पर डालेगा सीधा असर

नए लेबर कोड 2026 के तहत ओवरटाइम के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है. अब ऑफिस या फैक्ट्री में 1 घंटा अतिरिक्त काम करने पर आपको 2 घंटे की सैलरी मिल सकती है.असल में यह नियम बेसिक सैलरी पर लागू होगा और कंपनियों के लिए इसका भुगतान करना अनिवार्य होगा. तो जानिए अपनी एक्स्ट्रा कमाई का पूरा गणित और नया नियम.
अब 1 घंटे एक्स्ट्रा काम पर कंपनी को कितना देना होगा पैसा, जानिए Overtime का नियम,जो जेब पर डालेगा सीधा असर

नए लेबर बोर्ड के हिसाब से 1 घंटा भी ओवर टाइम करने पर बेसिक सैलरी का डबल पैसा देना होगा (फोटो: एआई)

नौकरी में अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस का काम खत्म नहीं होता और आपको तय समय से ज्यादा रुकना पड़ता है लेकिन कई कंपनियां इस एक्स्ट्रा काम का सही पैसा नहीं देती थीं.तो अब नए लेबर कोड 2026 में इस पर साफ और सख्त नियम बना दिया गया है.

जी हां अब अगर आप 1 घंटा ज्यादा काम करते हैं तो कंपनी को आपको उसका डबल पैसा देना होगा है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या अब कंपनियां ओवरटाइम का पैसा देने से बच नहीं पाएंगी?

5 प्वाइंट में समझिए नया ओवरटाइम नियम

Add Zee Business as a Preferred Source
  • तय समय से ज्यादा काम यानी ओवरटाइम
  • ओवरटाइम का भुगतान अनिवार्य
  • कम से कम डबल वेतन देना होगा
  • कंपनी मना नहीं कर सकती
  • बेसिक सैलरी से कैलकुलेशन होगा

ओवरटाइम नियम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी?

पहले क्या होता था

  • कंपनियां एक्स्ट्रा काम करवाती थीं
  • लेकिन सही भुगतान नहीं देती थीं

इससे

  • कर्मचारियों का शोषण
  • काम और पैसे में असंतुलन

अब नया नियम

  • काम के बराबर पैसा सुनिश्चित करने के लिए

ओवरटाइम क्या होता है और कब लागू होता है?

  • अगर आप 8 या 9 घंटे की तय ड्यूटी से ज्यादा काम करते हैं तो वो ओवरटाइम है
  • नया नियम कहता है कि हर अतिरिक्त घंटे का भुगतान जरूरी

क्या है ओवर टाइम का रूल?

  • काम करने के घंटे- 8-9 घंटे
  • वीकली लिमिट- 48 घंटे
  • ओवर टाइम-डबल पेमेंट
  • कैलकुलेशन-बेसिक सैलरी सेgratuity

ओवरटाइम में कितने पैसे मिलेंगे?

  • सबसे जरूरी नियम डबल पे (Double Pay)
  • मतलब 1 घंटा ओवरटाइम और 2 घंटे के बराबर पैसा

उदाहरण

  • अगर आपकी 1 घंटे की कमाई ₹100 है
  • तो ओवरटाइम ₹200 का बन सकता है

ओवरटाइम की कैलकुलेशन कैसे होती है?

ध्यान रखें ओवरटाइम CTC से नहीं बेसिक सैलरी से निकलता है

एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं

सीटीसी = ₹35,000 करीब
बेसिक = ₹15,000 करीब

स्टेप 1
₹15,000 ÷ 30 दिन = ₹500 (1 दिन की सैलरी) करीब

स्टेप 2
₹500 ÷ 8 घंटे = ₹62.5 (1 घंटे की सैलरी) करीब

स्टेप 3
ओवरटाइम = ₹62.5 × 2 = ₹125 प्रति घंटा करीब

क्या कंपनी ओवरटाइम देने से मना कर सकती है?

सीधा जवाब है नहीं

  • नया लेबर कोड कहता है ओवरटाइम का भुगतान जरूरी है
  • अगर कंपनी मना करती है तो यह नियमों का उल्लंघन है

कर्मचारियों के लिए इसका क्या फायदा होगा?

अब

  • एक्स्ट्रा काम = एक्स्ट्रा पैसा
  • शोषण कम होगा
  • इनकम बढ़ेगी

खासतौर पर

  • फैक्ट्री
  • IT
  • मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा असर

कल में क्या बदलेगा?

  • कंपनियां ओवरटाइम कम करवाने की कोशिश करेंगी
  • HR पॉलिसी बदलेंगी
  • कर्मचारियों को सही भुगतान मिलेगा
    मुख्य बिंदु (Features)नियम और विवरण (Rules & Details)
    भुगतान की दर सामान्य वेतन से दोगुना (2x)
    गणना का आधारकेवल बेसिक सैलरी (Basic Salary) पर

    ओवरटाइम कब शुरू होगा?तय घंटों (8 या 9 घंटे) से ऊपर 1 मिनट भी काम करने पर

    साप्ताहिक सीमा 48 घंटे से ज्यादा काम करने पर ओवरटाइम लागू
    अधिकतम ड्यूटीएक दिन में काम + ओवरटाइम मिलाकर अधिकतम 12 घंटे

    भुगतान की अनिवार्यताकंपनी के लिए पैसा देना कानूनी रूप से अनिवार्य है
    एप्लीकेबिलिटीफैक्टरी, IT, मैन्युफैक्चरिंग और सभी संगठित क्षेत्र

आपके लिए इसके मायने क्या हैं?

  • अगर आप रोज एक्स्ट्रा काम करते हैं तो अब आपको उसका पूरा पैसा मिलेगा
  • अगर कंपनी पैसा नहीं देती तो आप शिकायत कर सकते हैं
  • आपकी इनकम बढ़ सकती है तो अगर आप overtime करते हैं

अब क्या करें?

  • अपनी सैलरी सिल्प में बेसिक सैलरी देखें
  • ओवर टाइम कैलकुलेशन समझें
  • HR से पॉलिसी पूछें
  • काम के घंटे ट्रेक करें

आपके काम की बात

इतना तो साफ है कि अब एक्स्ट्रा काम फ्री में नहीं होगा.क्योंकि अब नया लेबर कोड साफ कहता है कि जितना काम उतना नहीं, बल्कि उससे दोगुना पैसा मिलेगा

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या ओवरटाइम पर डबल पैसा मिलेगा हां

हां

Q2 क्या कंपनी मना कर सकती है

नहीं

Q3 ओवरटाइम CTC से निकलता है

नहीं बेसिक से

Q4 घंटे का कितना पैसा मिलेगा

बेसिक के हिसाब से डबल

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6