नए फाइनेंशियल ईयर के पहले ही दिन से गांठ बांध लें ये 3 मनी मंत्र, तरक्की कदम चूमेगी

Stock Market & Mutual Funds: साल 2025 की बात करें तो इस साल अब तक निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब चुके हैं. बाजार में जारी बिकवाली से स्मॉस कैप और मिड कैप स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में अगर आप भी एक प्रॉफिटेबल ट्रेडर बनना चाहते हैं तो आपको 3 मनी मंत्र याद कर लेने चाहिए.
नए फाइनेंशियल ईयर के पहले ही दिन से गांठ बांध लें ये 3 मनी मंत्र, तरक्की कदम चूमेगी

Stock Market & Mutual Funds: साल 2025 की बात करें तो इस साल अब तक निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब चुके हैं. बाजार में जारी बिकवाली से स्मॉल कैप और मिड कैप स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में अगर आप भी एक प्रॉफिटेबल ट्रेडर बनना चाहते हैं तो आपको 3 मनी मंत्र याद कर लेने चाहिए. अगर आप वो गलती लगातार जारी रखते हैं तो हो सकता है कि आपका पूरा कैपिटल नुकसान में चला जाए और आपको EMI भरने के लिए भी सोचना पड़ जाए. क्योंकि पैसा नहीं रहेगा तो EMI टाइम पर नहीं भर पाएंगे.

गिरते शेयर पर ना लगाएं दांव

इन दिनों जिस स्पीड से कोई शेयर नीचे आ रहा है. इससे साफ पता चलता है कि इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर अभी निवेश को लेकर तैयार नहीं है. ऐसे में एक रिटेल इंवेस्टर को गिरते शेयर पर दांव लगाने से बचना चाहिए और रैली आने का इंतजार करना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

स्मॉल कैप और मिड कैप शेयर से बचे

गिरावट की बात करें तो सबसे अधिक बिकवाली स्मॉल और मिड कैप स्टॉक्स में देखी गई है. ऐसे में अगर आपके पोर्टफोलियो में कोई स्मॉल कैप या मिड कैप शेयर है तो उसमें किसी नई खरीदारी से बचे. अगर नहीं है तो किसी नए शेयर को अभी खरीदने से परहेज करें.

SIP को ना होने दें बंद

आप इस बिकवाली के दौर में अपने SIP को ना बंद करें. बल्कि संभव हो तो उसमें थोड़ी वृद्धि कर दें. इससे फायदा ये होगा कि आपको अधिक यूनिट अलॉट होगा, जिससे आप लॉन्ग रन में बढ़ियां प्रॉफिट बनाने में कामयाब हो जाएंगे. साथ में अगर आप शॉर्ट टर्म की सोच रहे हैं तो म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट करने से बचें.

इस बात का भी रखें ध्यान

अभी बाजार को जो माहौल है. वह किसी भी शॉर्ट टर्म इंवेस्टमेंट की ओर इशारा नहीं कर रहा है. ऐसे में अगर आप शॉर्ट टर्म में बाजार से प्रॉफिट कमाना चाहते हैं तो किसी सेबी रिसर्च एनालिस्ट से जरूर सलाह लें. यह आपको काफी मदद करेगा.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6