क्यों Flexi Cap Funds को लेकर निवेशकों का जोश हाई? ब्रोकरेज ने आपके लिए चुने टॉप-7 फंड्स

Flexi Cap Funds: लंबे समय से फ्लेक्सी कैप फंड्स को लेकर निवेशकों क जोश हाई है. पिछले 7 महीने से लगातार इक्विटी कैटिगरी में सबसे अधिक पैसा इन्ही फंड्स में आ रहा है. एक्सपर्ट से जानिए कि इन फंड्स में इतना इन्फ्लो क्यों आ रहा है और आपको किन फंड्स पर भरोसा करना चाहिए.
क्यों Flexi Cap Funds को लेकर निवेशकों का जोश हाई? ब्रोकरेज ने आपके लिए चुने टॉप-7 फंड्स

फरवरी 2026 के आधार पर कुल 44 Flexi Cap Funds बाजार में उपलब्ध हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)

Flexi Cap Funds: जब से शेयर बाजार में बुल्स की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, तब से फ्लेक्सी कैप फंड्स का जलवा बढ़ गया है. AMFI डेटा के मुताबिक, अगस्त 2025 से फरवरी 2026 तक लगातार सात महीनों में इक्विटी कैटिगरी में सबसे ज्यादा पैसा फ्लेक्सी कैप फंड्स में डाला गया है. हालांकि, जनवरी और फरवरी महीने में इन्फ्लो की रफ्तार में कमी देखने को मिली है.

AMFI मंथली नोट के मुताबिक, फरवरी महीने में फ्लेक्सी कैप फंड्स में कुल 6925 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया जबकि इक्विटी कैटिगरी में 25978 करोड़ रुपए का नेट इन्फ्लो दर्ज किया गया. अगस्त 2025 से लगातार अब तक इक्विटी कैटिगरी में सबसे ज्यादा पैसा इसी फंड में आया है. दिसंबर महीने में फ्लेक्सी कैप फंड्स में 10019 करोड़ रुपए का अब तक का रिकॉर्ड इन्फ्लो दर्ज किया गया था.

पिछले 6 महीने के इक्विटी इन्फ्लो

Add Zee Business as a Preferred Source
CategoryFeb-26Jan-26Dec-25Nov-25Oct-25Sep-25Aug-25
Sectoral/thematic funds2,9871,0439461,8651,3661,2213,893
Flexi-cap funds6,9257,67210,0198,1358,9297,0297,679
Mid-cap funds4,0033,1854,1764,4873,8075,0855,331
Large-cap funds2,1122,0051,5671,6409722,3192,835
Small-cap funds3,8812,9423,8244,4073,4764,3634,993
Large- and mid-cap funds3,1383,1824,0944,5033,1773,8053,326
ELSS funds-650-594-718-570-666-30859
Value funds/contra funds7279931,0891,2193682,1081,141
Multi-cap funds1,9341,9952,2552,4632,5003,5603,193
Focused funds9011,5571,0572,0409391,4071,155
Dividend yield funds2148-254-278-179-168-175
------------------------
Total25,97824,02928,05429,91124,69030,42233,430

2026 में भी Flexi Cap Funds का जलवा जारी रहेगा?

म्यूचुअल फंड निवेशकों के मन में इस समय बस एक सवाल है कि क्या 2026 में भी Flexi Cap Funds का जलवा जारी रहेगा? इसके अलावा अगर आप अपने लिए फ्लेक्सी कैप फंड्स की तलाश में हैं तो किन फंड्स में निवेश किया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी 2026 के आधार पर बाजार में फ्लेक्सी कैप फंड्स की कुल 44 स्कीम्स हैं और इनका टोटल असेट्स अंडर मैनेजमेंट 5.53 लाख करोड़ रुपए है.

Flexi Cap Funds क्या होते हैं?

मार्केट रेग्युलेटर SEBI की गाइडलाइन के मुताबिक, फ्लेक्सी कैप फंड्स एक इक्विटी फंड्स होते हैं जिसमें इक्विटी या रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में कुल असेट्स् का कम से कम 65% निवेश किया जाता है. फंड मैनेजर के पास यह फ्रीडम होता है कि वह लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप में अपनी जरूरत के हिसाब से एक्सपोजर ले सकता है. इस फंड में लार्जकैप से स्टैबिलिटी और स्मॉल एंड मिडकैप से ग्रोथ मिलता है.

क्यों बढ़ रहा Flexi Cap Funds का जलवा?

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की सीआईओ, इक्विटी, अपर्णा शंकर ने कहा कि फ्लेक्सी कैप फंड्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है. फंड मैनेजर के पास स्वतंत्रता होती है कि वे जरूरत के हिसाब से लार्ज, मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स में एलोकेशन बढ़ा और घटा सकते हैं. ऐसे में जब सेक्टर रोटेशन होता है या फिर सिक्लिकल चेंज होता है तो फ्लेक्सीकैप फंड मैनेजर्स के लिए रिस्क रिवॉर्ड को मैनेज करना ज्यादा आसान होता है. बाजार में तेजी और मंदी दोनों आती रहती है, लेकिन इन फंड्स की फ्लेक्सिबिलिटी ऐसी होती है कि यह आपके पोर्टफोलियो पर लिमिटेड असर डालता है.

किन निवेशकों के लिए है Flexi Cap Funds?

टाटा असेट मैनेजमेंट के सीआईओ राहुल सिंह ने कहा कि अगर आप कोर इक्विटी इन्वेस्टर हैं तो Flexi Cap Funds आपके लिए बेस्ट है. स्लो इकोनॉमिक साइकिल में आपके फंड का झुकाव लार्जकैप्स में और हाई ग्रोथ फेज में फंड्स का झुकाव मिडकैप्स और स्मॉलकैप्स में ज्यादा होता है. ऐसे में लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए वेल्थ बनाने का यह सही विकल्प है. मल्टीकैप्स और मिड एंड स्मॉलकैप्स के मुकाबले फ्लेक्सीकैप फंड्स का रिस्क कम होता है. लार्जकैप्स के मुकाबले रिटर्न के मामले में ये आगे होते हैं. कुल मिलाकर यह बैलेंस्ड रिस्क रिवॉर्ड देता है.

Flexi Cap Funds में कितने सालों के लिए करें निवेश?

अपर्णा शंकर का मानना है कि अगर आपका नजरिया कम से कम 5 साल का है तभी फ्लेक्सी कैप फंड में निवेश करना चाहिए. आपको यह बात समझने की जरूरत है कि फ्लेक्सी कैप फंड आपको लार्जकैप, मिडकैप, स्मॉलकैप तीनों फंड्स का एक्सपोजर एक साथ देता है. जब मार्केट हाई ग्रोथ फेज में होता है तो स्मॉलकैप्स और मिडकैप्स का एक्सपोजर बढ़ जाता है. रिस्क बढ़ने पर लार्जकैप का एक्सपोजर बढ़ जाता है. ऐसे में सिंगल स्कीम्स आपका कोर इक्विटी होल्डिंग पोर्टफोलियो बनाता है. ऐसे में निवेश का नजरिया लंबा होना जरूरी है.


इक्विटी कैटिगरी का किंग है फ्लेक्सी कैप फंड्स

AMFI डेटा के मुताबिक, फरवरी 2026 के आधार पर कुल 44 Flexi Cap Funds बाजार में उपलब्ध है. इनका टोटल असेट्स अंडर मैनेजमेंट 5.53 लाख करोड़ रुपए है. इक्विटी कैटिगरी में सबसे ज्यादा असेट्स अंडर मैनेजमेंट फ्लेक्सी कैप फंड्स का ही है. फोलियो की कुल संख्या 2.29 करोड़ है.

  • कुल 44 Flexi Cap Funds
  • AUM ₹5.53 लाख करोड़
  • फोलियो संख्या 2.29 करोड़
  • 1 साल में असेट्स में 12% का उछाल
  • फरवरी 2025 में AUM ₹4.06 लाख करोड़

तीन साल में AUM 130% बढ़ा

फरवरी 2026 के आधार पर फ्लेक्सी कैप फंड्स का असेट्स 5.53 लाख करोड़ रुपए है. पिछले छह महीने में बाजार के अंडरपरफॉर्मेंस के बावजूद के इन फंड्स के असेट्स में करीब 12% का उछाल आया है. AMFI डेटा के मुताबिक, इनके असेट्स् में पिछले एक साल में 36% और पिछले तीन साल में 130% का उछाल आया है. ओवरऑल इक्विटी कैगिटरी के असेट्स में पिछले एक साल में 29% और तीन साल में 136% का उछाल दर्ज किया गया है.

किन Flexi Cap Funds में करें निवेश?

Flexi Cap Funds

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने फ्लेक्सी कैप कैटिगरी से कुल 7 स्कीम्स को लॉन्ग टर्म के लिहाज से पिक किया है. पिछले 3-5 सालों के परफॉर्मेंस के आधार पर इन फंड्स को पिक किया गया है. अगर आप भी अपने लिए फंड्स की तलाश कर रहे हैं तो इन फंड्स पर विचार किया जा सकता है.

कंक्लूजन

RBI, ब्लूमबर्ग और वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, 1980 से 2025 के बीच सेंसेक्स ने औसतन 15.5%, गोल्ड ने 11.6%, बैंक फिक्स डिपॉजिट ने 8% का रिटर्न दिया है. इस दौरान औसत महंगाई दर 7.24% रही है. इससे साफ पता चलता है कि लॉन्ग टर्म में इक्विटी का परफॉर्मेंस किसी भी दूसरे असेट क्लास से बेहतर होता है. ऐसे में अगर आप किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो नजरिया शॉर्ट टर्म का नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म का होना चाहिए.

(डिस्क्लेमर: किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Flexi Cap Funds क्या होते हैं?

इन फंड्स का 65% इक्विटी में निवेश होता है और लार्ज, मिड एंड स्मॉलकैप को लेकर फ्लेक्सिबिलिटी रहती है.

Q2 Flexi Cap Funds में निवेश क्यों बढ़ रहा है?

फंड मैनेजर की फ्लेक्सिबिलिटी के कारण ये बदलते बाजार में बेहतर रिस्क रिटर्न मैनेज करते हैं.

Q3 क्या 2026 में भी Flexi Cap Funds को लेकर ट्रेंड जारी रहेगा?

बाजार की अनिश्चितता के बीच इनकी डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद है.

Q4 Flexi Cap Funds किन निवेशकों के लिए सही स्कीम है?

लॉन्ग टर्म और कोर इक्विटी पोर्टफोलियो बनाने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं.

Q5 Flexi Cap Funds में कम से कम कितने सालों के लिए निवेश करना चाहि

कम से कम 5 साल या उससे ज्यादा का नजरिया रखना बेहतर माना जाता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6