म्यूचुअल फंड से कितना अलग है SIF? जानें कहां है ज्यादा मुनाफा और कहां छिपा है रिस्क

इन दिनों “SIF” यानी Specialised Investment Fund चर्चा में है.असल में कई निवेशक म्यूचुअल फंड से हटकर इसमें पैसा लगा रहे हैं. लेकिन SIF कोई अलग कानूनी कैटेगरी नहीं, बल्कि अक्सर PMS या AIF आधारित स्ट्रक्चर होता है.वैसे ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी के साथ इसमें जोखिम भी ज्यादा हो सकता है.
म्यूचुअल फंड से कितना अलग है SIF? जानें कहां है ज्यादा मुनाफा और कहां छिपा है रिस्क

इन्वेस्टमेंट की दुनिया में इन दिनों SIF यानी Specialised Investment Fund का नाम का शब्द काफी सुनाई देता है. असल में कई इन्वेस्टर्स जो पहले म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे थे, अब अक्सर सुनने में आता है कि वो SIF में अपनी मेहनत का पैसा लगाते हैं. SIF आखिर है क्या? और यह म्यूचुअल फंड से कितना अलग है? आइए पूरा मामला साफ-साफ समझते हैं.

सबसे पहले समझिए: भारत में इन्वेस्टमेंट की आधिकारिक कैटेगरी क्या हैं?

  • भारतीय शेयर मार्केट में SEBI (Securities and Exchange Board of India) के तहत अहम रूप से ये निवेश ढांचे मौजूद हैं
  • Mutual Funds
  • PMS (Portfolio Management Services)
  • AIF (Alternative Investment Funds – Category I, II, III)
  • Hedge Fund जैसी स्ट्रैटेजी भारत में AIF Category III के तहत आती हैं.
Add Zee Business as a Preferred Source

सवाल: SIF शब्द यूज का कहां यूज होता है?

  • जवाब: SIF शब्द अक्सर मार्केटिंग टर्म के रूप में यूज होता है,
  • जो आमतौर पर AIF Category III
  • या PMS आधारित स्ट्रक्चर
  • या किसी स्पेशल थीमैटिक/स्ट्रैटेजिक फंड को पेश करता है
  • इसलिए SIF कोई अलग कानूनी लिस्ट नहीं, बल्कि एक रणनीतिक ढांचा हो सकता है.


सवाल: म्यूचुअल फंड और SIF में असली फर्क क्या है?

1- इन्वेस्टमेंट की मिनिमम राशि

Mutual Fund: ₹500 या ₹1,000 से भी SIP शुरू
PMS: न्यूनतम ₹50 लाख
AIF: न्यूनतम ₹1 करोड़

अगर कोई SIF स्ट्रक्चर AIF के तहत है, तो उसमें बड़ा इन्वेस्टमेंट जरूरी होगा.


2- रणनीति (Strategy)

  • म्यूचुअल फंड आम तौर पर Long-only रणनीति अपनाते हैं.
  • वैसे शेयर खरीदते हैं और बढ़ने का इंतजार करते हैं.
  • भारत में कुछ म्यूचुअल फंड जैसे Arbitrage या Long-Short Fund भी मौजूद हैं.

AIF Category III या PMS आधारित Strategy

  • Long और Short दोनों कर सकती हैं
  • Derivatives का ज्यादा यूज कर सकती हैं
  • मार्केट गिरने पर भी मुनाफा कमाने की कोशिश कर सकती हैं
  • यही वजह है कि इन्हें Specialised कहा जाता है.

सवाल: क्या SIF ज्यादा रिटर्न देता है?

  • यह पूरी तरह रणनीति और मार्केट पर डिपेंड करता है.
  • ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी
  • एक्टिव ट्रेडिंग
  • हेजिंग की सुविधा

क्या याद रखें?

ज्यादा Strategy = ज्यादा जटिलता
ज्यादा जटिलता = ज्यादा जोखिम

कोई भी फंड हर बाजार परिस्थिति में गारंटी से पैसा नहीं कमा सकता

sif

सवाल: सबसे बड़ा खतरा कहां है?

1. जटिल स्ट्रैटेजी समझ न पाना
2. ज्यादा वोलैटिलिटी
3. लीवरेज का यूज (कुछ AIF स्ट्रक्चर में)
4. कम पारदर्शिता (म्यूचुअल फंड की तुलना में)

  • म्यूचुअल फंड में NAV रोज सार्वजनिक होती है
  • लेकिन PMS/AIF में रिपोर्टिंग का पैटर्न अलग हो सकता है

सवाल: टैक्सेशन भी अलग हो सकता है

  • Mutual Funds का टैक्स स्ट्रक्चर तय है (Equity/ Debt के अनुसार)
  • PMS और AIF में टैक्सेशन निवेश संरचना पर डिपेंड कर सकता है
  • इसलिए इन्वेस्टमेंट से पहले टैक्स असर समझना जरूरी है

सवाल: क्या छोटे निवेशक के लिए सही है?

  • अगर आप हर मंथ SIP करते हैं
  • लंबी टर्म की स्ट्रैटेजी है
  • ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं चाहते
  • तो Mutual Fund अब भी ज्यादा सरल और सुरक्षित ढांचा है
  • अगर आप- हाई नेटवर्थ निवेशक हैं
  • शेयर बाजार की समझ रखते हैं
  • जोखिम झेल सकते हैं
  • डायवर्सिफाइड एडवांस स्ट्रक्चर चाहते हैं
  • तो PMS या AIF आधारित SIF स्ट्रक्चर पर विचार कर सकते हैं.

सवाल: क्या SIF म्यूचुअल फंड की जगह ले सकता है?

नहीं...

  • यह ऑप्शन नहीं, बल्कि एक एडवांस लेयर है.
  • पोर्टफोलियो का एक हिस्सा हो सकता है, लेकिन पूरा इन्वेस्टमेंट इसमें लगाना समझदारी नहीं.

निवेश से पहले 5 जरूरी सवाल

  • क्या यह SEBI-registered है?
  • यह PMS है या AIF?
  • न्यूनतम निवेश कितना है?
  • रिस्क प्रोफाइल क्या है?
  • फंड मैनेजर का ट्रैक रिकॉर्ड क्या है?

क्या SIF में पैसा डूब सकता है?

  • जी हां... जैसे म्यूचुअल फंड में मार्केट रिस्क होता है, वैसे ही SIF में भी पैसा डूबने का रिस्क रहता है.
  • तो SIF को कभी भी गारंटीड रिटर्न या सेफ ऑप्शन समझने की मिस्टेक न करें.

कम शब्दों में समझिए पूरी बात

SIF कोई अलग सरकारी निवेश कैटेगरी नहीं है, बल्कि अक्सर PMS या AIF आधारित रणनीतिक ढांचा होता है.असल में यह ज्यादा लचीला है, लेकिन ज्यादा रिस्क वाला भी हो सकता है.म्यूचुअल फंड आम निवेशकों के लिए सरल ऑप्शन है, जबकि SIF उच्च जोखिम समझने वाले निवेशकों के लिए हो सकता है.


FAQs

1. क्या SIF भारत में SEBI की अलग कैटेगरी है?
नहीं, SIF आमतौर पर PMS या AIF आधारित स्ट्रक्चर के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला टर्म है

2. म्यूचुअल फंड और SIF में मुख्य अंतर क्या है?
म्यूचुअल फंड सरल और रेगुलेटेड होते हैं, जबकि SIF में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और जोखिम होता है

3. SIF में न्यूनतम निवेश कितना होता है?
अगर यह PMS या AIF स्ट्रक्चर में है, तो ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक न्यूनतम निवेश हो सकता है

4. क्या SIF में लॉन्ग और शॉर्ट दोनों रणनीतियां होती हैं?
हां, कई SIF संरचनाएं लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति अपनाती हैं

5. क्या छोटे निवेशक SIF में निवेश करें?
यदि जोखिम समझते हैं और बड़ी राशि निवेश कर सकते हैं, तभी; अन्यथा म्यूचुअल फंड बेहतर विकल्प है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6