मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा इंडिया, जान लें इस थीम पर आधारित टॉप Manufacturing Funds

Top Manufacturing Funds: भारत की ग्रोथ में मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा योगदान होगा. ऐसे में इस थीम पर आधारित फंड्स के सामने ग्रोथ की बड़ी अपॉर्च्युनिटी है. देश में इस समय कुल 17 एक्टिव एंड पैसिव फंड्स हैं जो मैन्युफैक्चरिंग थीम पर बेस्ड हैं.
मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा इंडिया, जान लें इस थीम पर आधारित टॉप Manufacturing Funds

Top Manufacturing Funds in India .

Top Manufacturing Funds in India: भारत की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग का वर्तमान में लिमिटेड योगदान है, लेकिन सरकार का इस सेक्टर पर बड़ा फोकस है. मैन्युफैक्चरिंग वैल्यु ऐडेड प्रोडक्ट्स का देश की जीडीपी में योगदान इस समय केवल 17.2% है, लेकिन आने वाले समय में यह सेक्टर तेजी से ग्रोथ करेगा. 2031 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाने की उम्मीद है. पहले कोविड और फिर टैरिफ वार के कारण दुनियाभर की कंपनी चीन के अलावा भारत में नए अवसर की तलाश में हैं. कुल मिलाकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में स्ट्रक्चरल और मल्टी डिकेडल ग्रोथ की अपॉर्च्युनिटी नजर आ रही है.

मैन्युफैक्चरिंग थीम पर आधारित हैं कुल 17 फंड्स

इस ग्रोथ को कैप्चर करने के लिए वर्तमान में देश में कुल 17 ऐसे म्यूचुअल फंड्स हैं जो मैन्युफैक्चरिंग थीम पर फोकस्ड हैं. इनमें से 3 इंडेक्स फंड, 1 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और बाकी 13 एक्टिव फंड्स हैं. Navi Mutual Fund ने अगस्त 2022 में देश का पहला मैन्युफैक्चरिंग थीम आधारित फंड की शुरुआत की थी. हालांकि, यह एक पैसिव इंडेक्स फंड है. अगर आप भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग की ग्रोथ अपॉर्च्युनिटी को कैप्चर करना चाहते हैं तो इन फंड्स में निवेश के बारे में विचार किया जा सकता है. वैसे फाइनेंशियल एडवाजर्स की सलाह होती है कि किसी भी सेक्टोरल फंड्स में कम से कम 5 साल के लिहाज से निवेश करना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

PLI schemes से मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा सपोर्ट

ग्लोबली ग्रोथ पर दबाव है और उसमें भारत आउट परफॉर्म कर रहा है. 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने Make in India का नारा दिया जो काफी सफल रहा. इसके अलावा देश में इस समय 11 इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हैं जो ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं. 2020 में मोदी सरकार ने PLI schemes की शुरुआत जो बड़ा वरदान साबित हुआ. PIB की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2024 के आधार पर इस स्कीम के तहत 1.46 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट आया और 4 लाख करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट किया गया. वर्तमान में यह स्कीम 14 सेक्टर को कवर करती है.

2030 तक मैन्युफैक्चरिंग का GVA में योगदान 21%

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि भारत के टोटल GVA यानी ग्रॉस वैल्यु एडेड प्रोडक्ट्स में मैन्युफैक्चरिंग का शेयर FY22 में केवल 15.6% था जो 2030 तक 21% पर पहुंच जाने की उम्मीद है. अगले कुछ सालों में इस सेगमेंट में हाई ग्रोथ देखने को मिलेगा. भारत ग्लोबल सप्लाई चेन में क्रेडिबल पार्टनर के तौर पर अपनी पहचान स्थापित करना चाहता है. PLI स्कीम का बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है. 2030 तक कुछ सेक्टर्स की बात करें तो EMS यानी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज, EV/बैटरी, डिफेंस सेगमेंट में मल्टी फोल्ड ग्रोथ की अपॉर्च्युनिटी बनती दिख रही है.

HDFC Manufacturing Fund का AUM सबसे ज्यादा

मैन्युफैक्चरिंग थीम पर आधारित कुल 17 एक्टिव और पैसिव फंड्स की बात करें तो HDFC Manufacturing Fund का AUM सबसे ज्यादा है 11700 करोड़ रुपए के करीब है. रिटर्न की बात करें तो केवल 5 ऐसे फंड्स हैं जिन्होंने 3 साल पूरा किया है. एचडीएफसी मैन्युफैक्चरिंग फंड की शुरुआत मई 2024 में हुई थी. इसका NAV इस समय 10.5 रुपए का है.

वर्तमान में कुल 17 Manufacturing Funds

>>Aditya Birla Sun Life Manufacturing Equity Fund (BSE India Manufacturing TRI)
>>Axis India Manufacturing Fund (Nifty India Manufacturing TRI)
>>Bank of India Manufacturing & Infrastructure Fund (BSE India Manufacturing Total Return Index (TRI) - 50% & BSE India Infrastructure)
>>Baroda BNP Paribas Manufacturing Fund(Nifty India Manufacturing TRI)
>>Canara Robeco Manufacturing Fund (Nifty India Manufacturing TRI)
>>HDFC Manufacturing Fund (Nifty India Manufacturing Index)
>>ICICI Prudential Manufacturing Fund (Nifty India Manufacturing TRI)
>>Invesco India Manufacturing Fund (Nifty India Manufacturing TRI)
>>Kotak Manufacture In India Fund (Nifty India Manufacturing TRI)
>>LIC MF Manufacturing Fund (Nifty India Manufacturing TRI)
>>Mahindra Manulife Manufacturing Fund (BSE India Manufacturing TRI)
>>Motilal Oswal Manufacturing Fund
>>Quant Manufacturing Fund

इंडेक्स फंड्स एंड ETF

>>Tata Nifty500 Multicap India Manufacturing 50:30:20 Index Fund Direct - Growth
>>Mirae Asset Nifty India Manufacturing ETF FoF Fund Direct - Growth
>>Navi Nifty India Manufacturing Index Fund Direct - Growth
>>UTI Nifty India Manufacturing Index Fund Direct - Growth

(डिस्क्लेमर: जी बिजनेस आपको किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दे रहा है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6