ना मिड ना लार्ज...SIP की दुनिया में इन पांच Small Cap Funds की बोलती है तूती, रिटर्न में भी हैं टॉप

SIP के जरिए लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बनाना हो, तो इन पांच Small Cap फंड्स पर दांव लगाना समझदारी हो सकती है. AMFI डेटा के मुताबिक, Bandhan, Axis, Bank of India जैसे फंड्स ने जबरदस्त रिटर्न दिए हैं.
ना मिड ना लार्ज...SIP की दुनिया में इन पांच Small Cap Funds की बोलती है तूती, रिटर्न में भी हैं टॉप

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप 5 Small Cap Funds

छोटे-छोटे निवेश से बड़ा फंड तैयार करना है तो SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान सबसे बेहतरीन तरीका है. वहीं जब बात हाई रिटर्न की आती है तो Small Cap Mutual Funds काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. AMFI द्वारा जारी 21 जुलाई 2025 तक ते आंकड़ों के अनुसार, कुछ फंड्स ने जबरदस्त रिटर्न दिया है और निवेशकों को लॉन्ग टर्म में अच्छे मुनाफे की उम्मीद भी दी है.

1. Bandhan Small Cap Fund

AMFI की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार, Bandhan Small Cap Fund ने लॉन्च से अब तक यानी 21 जुलाई 2025 तक, 35.98% CAGR (Direct Plan) का रिटर्न दिया है, जो इस कैटेगरी में सबसे अधिक है. फंड का NAV (प्रति यूनिट म्यूचुअल फंड की वैल्यू) भी आकर्षक है. जो 52.61 रुपए है. यह फंड BSE 250 Smallcap TRI को बेंचमार्क करता है और "Very High" रिस्क कैटेगरी में आता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

2. Axis Small Cap Fund

Axis Small Cap Fund ने Launch से अब तक 24.32% CAGR (Direct) का रिटर्न दिया है. इसका बेंचमार्क Nifty Smallcap 250 TRI है. NAV की बात करें तो Direct Plan का NAV 126.32 रुपए तक पहुंच गया है. यह भी "Very High" रिस्क वाले फंड्स में आता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है.

3. Bank of India Small Cap Fund

Bank of India Small Cap Fund भी निवेशकों के लिए मुनाफे का सौदा है. Bank of India Small Cap Fund का Direct Plan रिटर्न 29.16% CAGR है. इसका NAV Direct Plan में 54.01 रुपए है, जो दिखाता है कि इसमें लगातार वृद्धि हो रही है. बेंचमार्क Nifty Smallcap 250 TRI है.

4. Baroda BNP Paribas Small Cap Fund

इस फंड ने भी अच्छा परफॉर्म किया है, खासकर जब इसका साइज छोटा रहा हो. Baroda BNP Paribas Small Cap Fund ने 20.24% CAGR का रिटर्न दिया है. NAV अभी 13.76 रुपए है, यानी निवेश की शुरुआत के लिए एक लो-एंट्री पॉइंट हो सकता है. यह भी Nifty Smallcap 250 TRI से लिंक्ड है.

5. Aditya Birla Sun Life Small Cap Fund

इस लिस्ट में Aditya Birla का फंड थोड़े धीमे रफ्तार से बढ़ा है, लेकिन फिर भी इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसका Direct Plan रिटर्न 17.42% CAGR है. NAV 100.60 रुपए है. इसमें नया निवेश सोच-समझकर किया जा सकता है.

जोखिम ज़्यादा, लेकिन रिटर्न भी शानदार

इन सभी Small Cap फंड्स में "Very High" रिस्क दर्ज है, यानी बाजार में उतार-चढ़ाव के समय इनमें तेजी से गिरावट आ सकती है. लेकिन इतिहास गवाह है कि लंबे समय में इन फंड्स ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. आपको बता दें, यहां दिए गए आंकड़े 21 जुलाई 2025 तक के हैं , जो Association of Mutual Funds in India (AMFI) की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6