&format=webp&quality=medium)
Top-5 Small Cap Funds: शेयर बाजार में इस समय वोलाटिलिटी काफी ज्यादा है. ऐसे में इन्वेस्टर्स को SIP पर फोकस करना चाहिए. बात जब म्यूचुअल फंड्स की होगी तो स्मॉलकैप फंड्स को कैसे भूल सकते हैं. इस आर्टिकल में 5 स्मॉलकैप फंड्स के बारे में जानेंगे जिसने बीते पांच सालों के दौरान औसतन 50% तक रिटर्न दिया है. अगर किसी निवेशक ने केवल 5000 रुपए की SIP इन फंड्स में की होती तो आज उसके पास 10 लाख रुपए का कॉर्पस तैयार हो गया होता.
AMFI यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बीते 5 सालों की बात करें तो SIP निवेशकों इन पांच फंड्स ने सालाना आधार पर औसतन 50% तक रिटर्न दिया है. टॉप परफॉर्मर फंड का औसत रिटर्न 50% और सबसे निचले वाले ने 35% तक रिटर्न दिया है. अगर किसी निवेशक ने इन फंड्स में पांच साल पहले 5000 रुपए की SIP शुरू की होती तो उसका फंड 10 लाख रुपए तक का बन गया होता.
1>>Quant Small Cap Fund
2>>Bank of India Small Cap Fund
3>>Nippon India Small Cap Fund
4>>Canara Robeco Small Cap Fund
5>>Edelweiss Small Cap Fund
टॉप परफॉर्मर फंड का नाम Quant Small Cap Fund है. 7 अगस्त के आधार पर इसका फंड साइज 22970 करोड़ रुपए और NAV 292 रुपए का है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 5000 रुपए की SIP शुरू की होती तो उसके पास आज करीब 10 लाख रुपए होते.
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉलकैप फंड का साइज 1236 करोड़ रुपए है. इसका NAV 51.5 रुपए है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 5000 रुपए की SIP शुरू की होती तो उसके पास आज करीब 7.75 लाख रुपए होते.
निप्पॉन इंडिया स्मॉलकैप फंड का असेट अंडर मैनेजमेंट 7 अगस्त के आधार पर इसका फंड साइज 56470 करोड़ रुपए और NAV 175 रुपए का है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 5000 रुपए की SIP शुरू की होती तो उसके पास आज करीब 8.13 लाख रुपए होते.
केनरा रेबेको स्मॉलकैप फंड का असेट अंडर मैनेजमेंट 11500 करोड़ रुपए का है. इस फंड का NAV 40 रुपए का है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस फंड में 5000 रुपए की SIP शुरू की होती तो आज उसके पास 7.05 लाख रुपए होते.
एडलवाइज स्मॉलकैप फंड की बात करें तो इसका असेट अंडर मैनेजमेंट 3816 करोड़ रुपए का है. इसका NAV 43 रुपए का है. अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले 5000 रुपए की SIP शुरू की होती तो आज उसके पास 6.95 लाख रुपए का फंड होता.
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं हैं. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)