&format=webp&quality=medium)
टॉप 5 बेस्ट स्मॉल कैप फंड्स
स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स उन निवेशकों के लिए है जो रिस्क से डरते नहीं, बल्कि उसे समझते हैं. इन फंड्स में छोटी कंपनियों में निवेश किया जाता है, जिनमें तेजी से बढ़ने की क्षमता होती है. हालांकि इनमें उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा होता है, लेकिन अगर धैर्य रखा जाए तो ये बहुत अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. चलिए, आज आपको AMFI के आंकड़ों के आधार पर उन टॉप 5 Small Cap Funds के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 5 साल में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है.
Quant Small Cap Fund सबसे आगे
क्वांट स्मॉल कैप फंड ने बाकी सभी फंड्स को पछाड़ते हुए 5 सालों में सालाना आधार पर 42.92% का रिटर्न दिया है. इसका नेट एसेट वैल्यू (NAV) 283.61 रुपए है. यह फंड Nifty Smallcap 250 TRI इंडेक्स को फॉलो करता है और इसका रिस्क लेवल 'Very High' यानी बहुत ज़्यादा है.
दूसरे नंबर पर है निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड, जिसने 5 वर्षों में सालान आधार पर 37.91% का रिटर्न दिया है. इसका NAV 194.43 रुपए है और यह भी Nifty Smallcap 250 TRI को फॉलो करता है. यानी इस फंड का भी रिस्क लेवल 'Very High' है.
Bandhan Small Cap Fund तीसरे नंबर पर
बंधन स्मॉल कैप फंड ने 5 साल में सालाना आधार पर 37.47% का रिटर्न दिया है. इसका NAV 52.18 रुपए है. यह फंड BSE 250 Smallcap TRI को फॉलो करता है.
चौथे नंबर पर HSBC Small Cap Fund
HSBC स्मॉल कैप फंड ने भी 5 साल में सालाना आधार पर 36.08% का रिटर्न दिया है और इसका NAV 93.42 रुपए है. यह फंड भी Nifty Smallcap 250 TRI को फॉलो करता है. यानी इसका रिस्क लेवल भी 'Very High' है.
5वें नंबर पर Bank of India Small Cap Fund
पांचवें नंबर पर बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड आता है, जिसका 5 साल में, सालान आधार पर रिटर्न 35.82% रहा है. NAV की बात करें तो यह 53.75 रुपए है. हालांकि इसकी इनफॉर्मेशन रेशियो -0.04 है.
सभी फंड्स में रिस्क बहुत ज्यादा
इन सभी फंड्स की एक खास बात है कि इनका रिस्क मीटर 'Very High' यानी बहुत ज़्यादा है. इसका मतलब यह हुआ कि ये फंड्स बहुत ही ज्यादा उतार-चढ़ाव से भरे होते हैं. हालांकि, रिटर्न के मामले में भी ये फंड सबसे आगे रहते हैं. इसलिए, अगर आपको रिस्क से इश्क है तब ही इन फंड्स में निवेश की सोचिए. आपको बता दें, यहां दिए गए आंकड़े Association of Mutual Funds in India (AMFI) के आधिकारिक पेज से लिए गए हैं. यह आंकड़े 24 जुलाई 2025 तक के हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)