ये वैल्यू फंड नहीं...मुनाफे की मशीन है, 1 लाख के निवेश को बना दिया 14 लाख रुपए, यहां पढ़िए टॉप 3 के नाम

अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश की सोच रहे हैं, तो वैल्यू फंड्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. Bandhan Value Fund ने 1 लाख रुपए को 14 लाख रुपए में बदल दिया है. यहां जानिए टॉप 3 वैल्यू फंड्स के नाम, रिटर्न और निवेश की स्ट्रैटजी.
ये वैल्यू फंड नहीं...मुनाफे की मशीन है, 1 लाख के निवेश को बना दिया 14 लाख रुपए, यहां पढ़िए टॉप 3 के नाम

ये वैल्यू फंड नहीं...मुनाफे की मशीन हैं

लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों के लिए वैल्यू फंड्स (Value Funds) एक बेहतरीन रास्ता बन सकते हैं. AMFI के आंकड़ों के अनुसार, Bandhan, Templeton और HSBC जैसे टॉप 3 वैल्यू फंड्स ने यह साबित किया है कि धैर्य और समझदारी से किया गया निवेश लंबे समय में जबरदस्त मुनाफा दिला सकता है. अगर आप भी लॉन्ग टर्म में फाइनेंशियल गोल्स पूरे करना चाहते हैं, तो इन फंड्स को जरूर अपनी रिसर्च लिस्ट में शामिल करें.

Bandhan Value Fund

अगर आपने मार्च 2008 में बंधन वैल्यू फंड में 1 लाख रुपए लगाए होते, तो आज यानी जुलाई 2025 तक वह निवेश 14 लाख 63 हजार रुपए से ज्यादा का हो गया होता. यह फंड 7 मार्च 2008 को लॉन्च हुआ था और तब से अब तक इसने 1363.76 फीसदी का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

फंड की Net Asset Value (NAV) इस समय 146.37 रुपए है. इसका फंड साइज 10,229 करोड़ रुपए का है और एक्सपेंस रेशियो 1.75 फीसदी है. इस फंड की खास बात यह है कि इसका निवेश 91.01 फीसदी डोमेस्टिक इक्विटी में है. इसमें 55.48 फीसदी बड़ी कंपनियों (Large Cap), 11.26 फीसदी मिड कैप और 12.56 फीसदी स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश किया गया है.

वहीं, इसके 5 साल का एब्सोल्यूट रिटर्न 270 फीसदी है. जबकि 5 साल में सालाना आधार पर रिटर्न 30 फीसदी है. यह फंड उन निवेशकों के लिए सही है, जिन्हें बाजार की अच्छी समझ है और जो कुछ हद तक जोखिम उठाकर ज्यादा रिटर्न की चाह रखते हैं.

Templeton India Value Fund

टॉप वैल्यू फंड्स की लिस्ट में Templeton India Value Fund दूसरा नाम है. इसकी मौजूदा NAV 711.34 रुपए है और इसका फंड साइज 2298.64 करोड़ रुपए है. इस फंड का एक्सपेंस रेशियो थोड़ा ज्यादा यानी 2.04 फीसदी है, लेकिन पिछले 5 सालों में इसने 242 फीसदी का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है. जबकि सालाना आधार पर रिटर्न (5 साल में) देखा जाए तो वह 28 फीसदी है.

इस फंड का 94.3 फीसदी निवेश घरेलू शेयरों में है. इनमें 57.63 फीसदी लार्ज कैप, 6.93 फीसदी मिड कैप और 6.48 फीसदी स्मॉल कैप में है. जो निवेशक स्थिर रिटर्न चाहते हैं, लेकिन बाजार की चाल को भी समझते हैं, उनके लिए यह फंड एक बैलेंस्ड चॉइस हो सकता है.

HSBC Value Fund

HSBC Value Fund ने भी बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है. इस फंड की शुरुआत 8 जनवरी 2010 को हुई थी और 24 जुलाई 2025 तक इसने अपने निवेशकों को 999 फीसदी का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है. इसका मौजूदा NAV 109.92 रुपए है और इसका फंड साइज 14,053.52 करोड़ रुपए का है. एक्सपेंस रेशियो 1.71 फीसदी है.

इस फंड का 5 साल का एब्सोल्यूट रिटर्न, 233 फीसदी है. जबकि सालाना रिटर्न (5 साल में) 28 फीसदी है. इस फंड की खास बात यह है कि इसका 98.51 फीसदी हिस्सा डोमेस्टिक इक्विटी में लगा है, जिसमें 33.93 फीसदी लार्ज कैप, 15.95 फीसदी मिड कैप और 31.52 फीसदी स्मॉल कैप कंपनियां शामिल हैं. जो निवेशक अलग-अलग साइज की कंपनियों में विविधता के साथ निवेश करना चाहते हैं और लॉन्ग टर्म तक टिके रहने को तैयार हैं, उनके लिए HSBC का ये फंड एक बेहतरीन विकल्प है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6