&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Tata Mutual Fund NFO: म्यूचुअल फंड हाउस टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) इक्विटी सेगमेंट में एक नई स्कीम टाटा मल्टीकैप फंड (Tata Multicap Fund) लेकर आई है. स्कीम का मकसद इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड सिक्युरिटीज में निवेश के जरिए लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन है. यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है. यानी, इसमें निवेशक जब चाहे पैसा निकाल सकता है. यह NFO 16 जनवरी 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. 30 जनवरी 2023 को एनएफओ बंद होगा.
टाटा म्यूचुअल फंड के मुताबिक, टाटा मल्टीकैप फंड में एकमुश्त मिनिमम 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं. यह एक इक्विटी स्कीम है. इस फंड का बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 500 Multicap 50:25:25 TRI है. इस स्कीम का प्रबंधन टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (TAMPL) की ओर से किया जा रहा है. फंड की अर्निंग्स आयकर अधिनियम की धारा 10(23D) के अंतर्गत इनकम टैक्स से मुक्त है. यह स्कीम 9 फरवरी 2023 या उससे पहले दोबारा से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी.
टाटा म्यूचुअल फंड हाउस का कहना है कि ऐसे निवेशक जो इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इन्स्ट्रूमेंट्स के जरिए लंबी अवधि में कैपिटल एप्रिसिएशन चाहते हैं, उनके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस इक्विटी स्कीम में निवेशकों को लॉर्ज कैप, मिड कैप और स्माल कैप स्टॉक्स में निवेश का मौका मिलेगा. हालांकि, स्कीम में निवेश का मकसद हासिल हो जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं होती है.
बता दें, मल्टी कैप स्कीम्स में फंड हाउस को 75 फीसदी हिस्सा इक्विटी में निवेश करना जरूरी है. वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप में 25-25 फीसदी निवेश करना जरूरी होगा. पहले मल्टीकैप में लार्जकैप का वेटेज ज्यादा रहता था. हालांकि, म्यूचुअल फंड मल्टी कैप फंड को रीबैलेंस कर सकते हैं. उनके पास दूसरी स्कीम में स्विच करने का ऑप्शन है.
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें