&format=webp&quality=medium)
निवेश को समय देना क्यों जरूरी है, अपनी सैलरी का कितना हिस्सा इन्वेस्ट करना चाहिए (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
अगर आप हर साल SIP का रिटर्न चेक करके परेशान हो जाते हैं, तो शायद आप इन्वेस्टमेंट का सबसे बड़ा नियम भूल रहे हैं.असल में वेल्थ रातों-रात नहीं बनती, उसे समय देना पड़ता है. फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर संजय कथूरिया का मानना है कि SIP कोई जादू नहीं, बल्कि अनुशासन और धैर्य का खेल है.
ज़ी बिज़नेस के खास शो 'Bucks Talk' में फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर संजय कथूरिया ने निवेश और वेल्थ क्रिएशन को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं. क्या SIP वाकई फायदेमंद है या यह सिर्फ एक हाइप है? संजय कथूरिया ने बताया कि कैसे सही सोच और अनुशासन से आप अमीर बन सकते हैं.
संजय कथूरिया के अनुसार, लंबे टाइम में वेल्थ क्रिएट करने का यह सबसे सरल रास्ता है. वह कहते हैं कि लाइफ में वही लोग फंसते हैं जिनकी उम्मीदें अनरीज़नेबल होती हैं. चाहे रिलेशनशिप हो, जॉब हो या निवेश हो, तो अगर आपकी उम्मीदें सही नहीं हैं, तो आप उसे खराब कर बैठोगे.
अक्सर लोग 10-20 साल के लिए SIP शुरू तो करते हैं, लेकिन एक साल बाद ही रिजल्ट चेक करने लगते हैं और निराश हो जाते हैं. संजय ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब आप स्कूल में दाखिला लेते हैं, तो क्या अगले साल ही जॉब मांगते हैं? आप स्कूल के लिए 12 साल, इंजीनियरिंग के लिए 4 साल और मेडिकल के लिए 5 साल देने को तैयार रहते हैं. इसी तरह से निवेश में भी आपको लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक बने रहना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: पहला 1 करोड़ कैसे बनाएं? 15, 10, 7 साल के लिए कितना करना होगा निवेश,समझें करोड़पति बनने का परफेक्ट रोडमैप
फाइनेंस बहुत ही 'पर्सनल' होता है. तो अगर दो लोगों के सामने 10-10 हजार रुपये रखे जाएं, तो दोनों का उन्हें यूज करने का तरीका अलग होगा. निवेश पूरी तरह से आपकी लाइफ की सिचुएशन और आपके गोल्स (जैसे गाड़ी खरीदना या बच्चों को विदेश भेजना) पर निर्भर करता है. आप किसी और की कॉपी नहीं कर सकते.
आजकल लोग महंगाई और बढ़ते खर्चों की शिकायत करते हैं. तो अगर आपकी सैलरी नहीं बढ़ रही है, तो आपको अपना लाइफस्टाइल बढ़ाने का हक नहीं है. हमेशा लाइफस्टाइल को बढ़ाने से अच्छा है कि आप निवेश को ही बढ़ाएं.
संजय कथूरिया के अनुसार, दुनिया का कोई भी म्यूचुअल फंड, स्टॉक या क्रिप्टो आपको उतना रिटर्न नहीं दे सकता, जितना आप खुद पर निवेश करके कमा सकते हैं. वह कहते हैं, इन्वेस्ट मोर इन योरसेल्फ. लोग स्विगी से हजार रुपये का खाना ऑर्डर करने में नहीं सोचते, लेकिन वही हजार रुपये किसी कोर्स या सीखने पर खर्च करने में सौ बार सोचते हैं.
यह भी पढ़ें: SIP Calculator: ₹5000 की शुरुआत और ₹1 करोड़ का फंड! जानें 'स्टेप-अप SIP' का वो गणित जो आपको बनाएगा करोड़पति
संजय कथूरिया का संदेश बेहद सरल है कि SIP कोई शॉर्टकट नहीं, बल्कि अनुशासन और धैर्य का रास्ता है. जो निवेशक समय को अपना साथी बना लेते हैं, वही लंबे टाइम में बड़ी संपत्ति बना पाते हैं. और अगर वेल्थ क्रिएशन का कोई सबसे मजबूत फॉर्मूला है, तो वह सिर्फ SIP नहीं, बल्कि SIP, धैर्य और खुद पर निवेश का कॉम्बिनेशन है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 लोग SIP शुरू करके जल्दी क्यों बंद कर देते हैं?
क्योंकि वे एक साल में ही चमत्कार चाहते हैं, निवेश को भी स्कूल या डिग्री की तरह 5-10 साल का समय देना जरूरी है, तभी बड़ा फंड बनता है
Q2 महंगाई के बीच निवेश के लिए पैसे कैसे निकालें?
जब तक इनकम न बढ़े, तब तक अपना लाइफस्टाइल (महंगे शौक) न बढ़ाएं.फालतू खर्चों को कंट्रोल करके ही निवेश के लिए पैसे बचेंगे
Q3 'खुद पर निवेश' करना क्यों जरूरी है?
अपनी स्किल्स बढ़ाने के लिए कोर्स करना सबसे बेहतर है, काबिलियत बढ़ेगी तो इनकम बढ़ेगी, और बढ़ी हुई इनकम ही आपको सबसे ज्यादा रिटर्न देगी.
Q4 क्या मैं किसी एक्सपर्ट के निवेश की नकल कर सकता हूं?
नहीं, क्योंकि फाइनेंस 'पर्सनल' होता है, आपके गोल्स और जरूरतें दूसरों से अलग हो सकती हैं, इसलिए दूसरों की नकल करने के बजाय अपना प्लान खुद बनाएं.