अगले 5 साल के टाइमफ्रेम पर समझिए SIP vs Lumpsum में रिटर्न का किंग कौन? सिंपल सा ये गणित दूर कर देगा कन्फ्यूजन

SIP vs Lumpsum: म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन-सा तरीका ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. SIP अनुशासन और कम रिस्क देता है, जबकि Lumpsum कंपाउंडिंग से तेज रिटर्न दे सकता है.इसलिए सही चुनाव आपकी आय, जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्य पर निर्भर करता है.
अगले 5 साल के टाइमफ्रेम पर समझिए SIP vs Lumpsum में रिटर्न का किंग कौन? सिंपल सा ये गणित दूर कर देगा कन्फ्यूजन

म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने वालों के सामने अक्सर यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि उन्हें SIP के जरिए धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए या फिर एकमुश्त Lumpsum राशि डालकर लंबी अवधि का फायदा लेना चाहिए.असल में SIP में छोटी-छोटी किस्तों से शुरुआत आसान हो जाती है और मार्केट उतार-चढ़ाव का असर भी कम होता है, जबकि Lumpsum में एक बार में बड़ी राशि निवेश करने से लंबे समय में कंपाउंडिंग की ताकत से बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है.तो सवाल ये उठता है कि कौन सा तरीका बेहतर है, यह पूरी तरह निवेशक की इनकम, रिस्क लेने की क्षमता और फाइनेंशियल टारगेट पर निर्भर करता है.

SIP के क्या बेनेफिट्स होते हैं?

SIP का सबसे बड़ा बेनेफिट्स यही होता है कि इसमें मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर टाइम के साथ औसत हो जाता है. निवेशक हर महीने एक तय राशि निवेश करता है-चाहे मार्केट ऊपर हो या नीचे.असल में इस प्रक्रिया से उसे लंबे समय में रुपया लागत औसत (Rupee Cost Averaging) का बड़ा बेनेफिट्स मिल जाता है, स्पेशली नौकरीपेशा लोगों के लिए, जिनकी महीने में एक स्थिर इनकम होती है, SIP एक अनुशासित, सुविधाजनक और तुलनात्मक रूप से सुरक्षित निवेश विकल्प बन जाता है. यह तरीका न सिर्फ बचत की आदत मजबूत करता है, बल्कि धीरे-धीरे बड़े फंड बनाने का आसान रास्ता भी प्रदान करता है.

SIP से बनेंगे 'धनवान', समझें ₹2500, ₹3500,₹4500 का इन्वेस्टमेंट बनाएगा करोड़पति,आधा भारत नहीं जानता मनी मेकिंग वाला ये फॉर्मूला?

Lumpsum निवेश के लिए क्यों होती है ?

Lumpsum निवेश ज्यादा रिटर्न देने के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपाउंडिंग की शक्ति होती है.तो जब आप एक ही बार में बड़ी रकम निवेश करते हैं, तो पूरी राशि पर रिटर्न कमाना पहले दिन से ही शुरू हो जाता है.टाइम के साथ यही कंपाउंडिंग रकम को कई गुना बढ़ा देती है.तो अगर आपका निवेश horizon लंबा है और आप पैसा सालों तक बिना निकाले रख सकते हैं, तो Lumpsum निवेश SIP की तुलना में कहीं अधिक तेज़ी से बढ़ता है. इसी कारण, जब मार्केट स्थिर हो या गिरावट के समय बड़ी राशि निवेश की जाए, तो Lumpsum का फायदा SIP के मुकाबले काफी अधिक होता है.

SIP vs Lumpsum का 5 साल का कैलकुलेशन

सिंपल शब्दों की मान लीजिए अगर कोई व्यक्ति 5 साल तक हर महीने ₹5,000 की SIP करता है. कुल निवेश होगा ₹3,00,000. अगर इस दौरान औसतन 12% सालाना रिटर्न मिले, तो SIP की ताकत से यह राशि बढ़कर लगभग ₹4,05,518 हो जाएगी. यानी केवल नियमित निवेश की मदद से करीब ₹1,05,518 का अनुमानित मुनाफा मिल सकता है.तो यही वजह है कि छोटे-छोटे कदम भी लंबे समय में बड़ा धन बना सकते हैं.

अगर वही निवेशक ₹3,00,000 की पूरी राशि एक साथ आज Lumpsum के रूप में निवेश कर दे और 12% सालाना रिटर्न मिले, तो 5 साल बाद यह रकम बढ़कर ₹5,28,703 हो जाएगी. यानी कि साफ है कि अनुमानित मुनाफा होगा ₹2,28,703.तो यह तुलना दिखाती है कि Lumpsum निवेश से SIP की तुलना में लगभग ₹1,23,185 अधिक फायदा मिल सकता है.लॉन्ग टर्म के लिए एकमुश्त निवेश कंपाउंडिंग की ताकत से रिटर्न को कई गुना बढ़ा देता है, बशर्ते बाजार स्थिर रहे और जोखिम संभाला जा सके.

Gratuity calculator: आपकी ग्रेच्युटी का पूरा हिसाब, 8 साल की नौकरी, ₹45000 सैलरी पर मिलेंगे ₹2 लाख प्लस, यूं घर बैठे चुटकियों में करें कैलकुलेट

अपनी जरूरत और इनकम पर फोकस करें

कौन-सा ऑप्शन आपको चुनना है, यह पूरी तरह आपकी फाइनेंशियल स्थिति, बचत क्षमता और रिस्क उठाने की क्षमता पर ही निर्भर करता है.तो अगर आपके पास एकमुश्त बड़ी रकम नहीं है और आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत कर सकते हैं, तो SIP सबसे सही और सेफ ऑप्शन है. यह आपको अनुशासन सिखाता है और मार्केट के उतार-चढ़ाव को औसत कर देता है.वहीं, अगर आपके पास पहले से बड़ी राशि उपलब्ध है और आप उसे लंबे समय तक बाजार में निवेशित रख सकते हैं, तो Lumpsum निवेश ज्यादा मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है. सही विकल्प वही है जो आपके लक्ष्य, आय और जोखिम प्रोफाइल से सबसे अच्छा मेल खाए.

आंकड़े बताते हैं पूरी सच्चाई

आंकड़े साफ दिखाते हैं कि अगले 5 साल में SIP और Lumpsum दोनों ही निवेश तरीकों से शानदार रिटर्न कमाया जा सकता है. फर्क सिर्फ इतना है कि SIP आपको अनुशासन, कम जोखिम और बाज़ार के उतार-चढ़ाव को औसत करने का फायदा देती है, जबकि Lumpsum में बड़ी राशि होने पर अधिक कंपाउंडिंग और तेज़ रिटर्न की संभावना रहती है,तो इसलिए निवेश का सही फैसला आपकी वित्तीय स्थिति, लक्ष्य और समय अवधि के आधार पर ही किया जाना चाहिए, ताकि रिटर्न अधिकतम हो और जोखिम कम रहे.

हर महीने पैसे कम पड़ते हैं? 70/10/10/10 का नियम रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत! आजमाकर देखें

Top 5 FAQs

1. SIP और Lumpsum में क्या अंतर है?
SIP में हर महीने छोटी राशि निवेश होती है, जबकि Lumpsum में एक बार में बड़ी रकम दी जाती है.

2. कौन-सा विकल्प ज्यादा सुरक्षित है?
SIP ज्यादा सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह मार्केट उतार-चढ़ाव को औसत कर देता है.

3. Lumpsum कब बेहतर होता है?
जब आपके पास बड़ी राशि हो और आप उसे लंबे समय तक निवेशित रख सकें, तब Lumpsum ज्यादा रिटर्न दे सकता है.

4. क्या SIP से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है?
लंबी अवधि में मिल सकता है, लेकिन आम तौर पर कंपाउंडिंग के कारण Lumpsum ज्यादा रिटर्न देता है.

5. मुझे कौन-सा तरीका चुनना चाहिए?
आपकी आय, जोखिम प्रोफाइल और निवेश अवधि के आधार पर फैसला करें—नियमित बचत के लिए SIP बेहतर है, बड़ी राशि होने पर Lumpsum.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6