&format=webp&quality=medium)
अब सिर्फ 1000 की SIP से बन सकते हैं करोड़पति
आज के समय में पैसे बचाने से ज्यादा समझदारी वाला फैसला है, उसे सही जगह निवेश करना. अगर आपको लगता है कि आप छात्र हैं और आपको घर से जो पैसा मिलता है, उसमें से बचा के क्या ही निवेश करेंगे तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. निवेश का पहला नियम ही यही कहता है कि जितना पहले शुरू करोगे, उतना ज्यादा मुनाफा कमाओगे.
आसान भाषा में कहें तो अगर आप स्टूडेंट हैं और हर महीने अपनी पॉकेट मनी से सिर्फ 1000 रुपए बचा सकते हैं, तो आप भी SIP के ज़रिए करोड़पति बन सकते हैं. चलिए, आपको इसका पूरा गणित समझाते हैं.
निवेश का पूरा गणित समझिए
अगर आप हर महीने सिर्फ 1000 रुपए SIP में निवेश करें और सालाना औसतन 12 फीसदी रिटर्न मिले, तो 40 साल में आपका निवेश 97 लाख 93 हजार 71 रुपए तक पहुंच सकता है. अब मान लीजिए कि इस वक्त आपकी उम्र 18 साल है और आप पढ़ाई कर रहे हैं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आप इसी के साथ अपनी SIP भी शुरू कर सकते हैं.
इससे फायदा ये होगा कि जब आप नौकरी कर के रिटायर हो रहे होंगे तो आपके पास पीएफ और रिटायरमेंट फंड के अलावा लगभग 98 लाख रुपये का ये फंड भी पड़ा होगा. सबसे बड़ी बात कि इसके लिए आपको बस हर महीने सिर्फ 1 हजार रुपये का ही निवेश करना है.
बचत की आदत बहुत जरूरी
SIP की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह आपको बचत की आदत सिखाता है. जब आप हर महीने तय तारीख को निवेश करना शुरू करते हैं, तो आप अपने खर्चों को नियंत्रित करना सीखते हैं. यह आदत आगे चलकर आपकी फाइनेंशियल डिसिप्लिन को और मजबूत करती है.
स्टूडेंट्स के पास सीमित पैसे होते हैं, ऐसे में अगर वो अपने खर्चों में थोड़ा कटौती कर हर महीने 1000 रुपए बचा लें और SIP में निवेश करें, तो आने वाले समय में उन्हें एक बड़ा फंड जुटाने में परेशानी नहीं होगी.
कंपाउंडिंग का जादू समझिए
जब आप नियमित रूप से निवेश करते हैं और उस पर मिलने वाला ब्याज भी दोबारा निवेश होता है, तो यह चक्रवृद्धि ब्याज यानी कंपाउंडिंग कहलाता है. कंपाउंडिंग का असर लंबे समय में इतना बढ़ जाता है कि छोटी राशि भी करोड़ों में बदल जाती है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)