ये सीक्रेट कोई नहीं बताएगा: SIP में लगाने जा रहे हैं पैसा, तो रट लें ये 4 बातें, मिलेगा रॉकेट की स्पीड में पैसा, नुकसान होगा जीरो!

एसआईपी में निवेश करना लोगों को फ्यूचर की सेफ्टी की लिहाज से काफी पसंद होता है. लेकिन अगर आप पहली बार इसमें निवेश करने जा रहे हैं तो 4 बातों को दिमाग में बैठाना जरूरी है,जिनकी मदद से आपका पैसा रॉकेट की स्पीड में ग्रोथ करेगा.
ये सीक्रेट कोई नहीं बताएगा: SIP में लगाने जा रहे हैं पैसा, तो रट लें ये 4 बातें, मिलेगा रॉकेट की स्पीड में पैसा, नुकसान होगा जीरो!

म्यूचुअल फंड की SIP में निवेश करना लोगों की धीरे धीरे पसंद बनता जा रहा है.जी हां SIP निवेश का एक ऐसा ऑप्शन होता है जिसमें निवेशक हर महीने छोटी-छोटी रकम लगाकर लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. एसआईपी में निवेश अनुशासित तरीके से होता है और कंपाउंडिंग का फायदा भी खूब मिलता है. हालांकि यह मार्केट से जुड़ा ऑप्शन होता है, इसलिए इसमें थोड़ा रिस्क भी रहता है. लेकिन अगर सही जानकारी और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर निवेश करेंगे तो आप इससे अच्छा रिटर्न पा सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं.


एसआईपी में कंपाउंडिंग

SIP में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट मनी मेकिंग वाला सेफ ऑप्शन है.जी हां SIP एक सिंपल और अनुशासित ऑप्शन होता है जिससे छोटी-छोटी राशि से लॉन्ग टर्म में लाखों का फंड तैयार किया जा सकता है. एसआईपी में कंपाउंडिंग का फायदा खूब मिलता है, जिससे रिटर्न और भी बेहतर हो जाता है. हालांकि यह शेयर बाजार से जुड़ा होता है, तो थोड़ी सावधानी जरूरी है. लेकिन अगर सही जानकारी, समय पर निवेश और धैर्य के साथ आप SIP में निवेश करके अपने फाइनेंशियल फ्यूचर को मजबूत बना सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

छोटी-छोटी SIP

अगर कोई निवेशक एसआईपी में निवेश का प्लान कर रहा है, तो सबसे समझदारी भरा कदम ये होता है कि छोटी रकम से शुरुआत करना चाहिए. अचानक बड़ी राशि से SIP शुरू करना हर किसी के लिए जोखिम से भरा साबित हो सकता है, क्योंकि फ्यूचर में अगर कोई आर्थिक परेशानी आती है तो उस बड़ी SIP को जारी रखना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. तो ऐसे में आप शुरुआती दौर में 2 से 3 छोटी-छोटी SIP शुरू कर सकते हैं.ऐसा करने से निवेश का अनुशासन बना रहेगा, और कम रिस्क में अच्छा फंड फ्यूचर के लिए तैयार हो जाएगा.

निरंतरता बनाए रखना

SIP में इन्वेस्टमेंट करते समय सबसे जरूरी बात निरंतरता बनाए रखना होता है. कई बार निवेशक जोश में आकर SIP में पैसा लगाना तो शुरू कर देते हैं, लेकिन जैसे ही बाजार में गिरावट आती है या मंदी का माहौल बनता है, वो घबरा कर उसे बंद कर देते हैं. लेकिन यहीं वो एक बड़ी गलती कर बैठते हैं. मंदी के समय धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि बाजार कुछ समय बाद फिर से रिकवर हो जाएगा. अगर आप निवेश को जारी रखते हैं, तो लॉन्ग टर्म में इससे बेहतर रिटर्न मिलने के फुल चांस रहेंगे.

स्पष्ट लक्ष्य तय करना

SIP में इन्वेस्टमेंट करने से पहले ही टारगेट साफ होना जरूरी होता है.जब आप किसी खास मकसद जैसे बच्चों की पढ़ाई, शादी या रिटायरमेंट के लिए SIP शुरू करते हैं, तो आपका निवेश ज्यादा फोकस्ड होता है.ऐसा करने से ना केवल निवेश का प्लान क्लियर रहता है बल्कि उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कितनी राशि चाहिए होगी वो भी दिमाग में रहती है. ऐसे में आप इन्वेस्टमेंट की राशि और अवधि को सही तरीके से प्लान कर पाते हैं और टारटेग तक आसानी से पहुंच पाते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6