SIP का जादू: ₹7,000 का इन्वेस्टमेंट कब बना देगा ₹40 लाख+का मालिक,जानें रिटर्न का धांसू कैलकुलेशन

SIP Calculator: हर महीने केवल ₹7,000 की SIP से 15 साल में ₹40 लाख प्लस का फंड बन सकता है.तो फिर चलिए जानते हैं कंपाउंडिंग का पूरा गणित, संभावित रिटर्न, और SIP शुरू करने का आसान तरीका इस खास खबर में.
SIP का जादू: ₹7,000 का इन्वेस्टमेंट कब बना देगा ₹40 लाख+का मालिक,जानें रिटर्न का धांसू कैलकुलेशन

आज के दौर में महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है, उसमें केवल सेविंग्स करना काफी नहीं होता है.असल में आज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि फ्यूचर के लिए एक सेफ और मजबूत फंड कैसे खड़ा किया जाए. बहुत से लोग ये सोचते हैं कि बड़ा फंड बनाने के लिए लाखों का इन्वेस्ट चाहिए, लेकिन ये सच नहीं है. असल में, छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट ही आगे चलकर बड़े पहाड़ जैसा फंड बनाते हैं.

अगर आप हर महीने केवल ₹7,000 की SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) शुरू करते हैं, तो यही छोटी सी रकम 15 साल में आपको ₹40 लाख से ज्यादा का मालिक बना सकती है. तो फिर चलिए, आज इस आर्टिकल में डिटेल में समझते हैं कि SIP की ताकत क्या है और कैसे एक आम आदमी भी लखपति बनने के रास्ते पर चल सकता है.

निवेश शुरू करने का सबसे सही समय

Add Zee Business as a Preferred Source

साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है तो ऐसे में अगर आप इसी महीने से अपनी इन्वेस्टमेंट जर्नी शुरू करते हैं, तो आपको 'कंपाउंडिंग' (चक्रवृद्धि ब्याज) का पूरा फायदा मिलेगा,यानी कि 7000 रुपए की एसआईपी से आने वाले 15 साल में आपके पास 40 लाख से ज्यादा का फंड होगा.

कितने मिलेगा रिटर्न

मान लीजिए, आपने जनवरी 2026 से हर महीने ₹7,000 म्यूचुअल फंड SIP में डालना शुरू किया है. अगर आपको सालाना औसतन 15% का रिटर्न मिलता है (जो कि कई अच्छे म्यूचुअल फंड्स ने पिछले सालों में दिया है), तो 15 साल बाद यानी साल 2041 में आपकी जमा पूंजी और उस पर मिला ब्याज मिलकर ₹40 लाख के आंकड़े को छू लेगा.

₹7,000 की SIP और ₹40 लाख का फंड

बहुत से लोग इस कैलकुलेशन को देखकर हैरान रह जाते हैं. आइए इसे आसान भाषा में ब्रेक करते हैं-

मंथली निवेश: ₹7,000.
निवेश की अवधि: 15 साल (180 महीने).
अनुमानित रिटर्न: 15% सालाना.
कुल जमा राशि: ₹12,60,000 (इन 15 सालों में आपकी जेब से इतना पैसा जाएगा).
मैच्योरिटी फंड: ₹43,14,559(43.1 Lakhs) के आसपास.
वेल्थ गेन: करीब ₹30,54,559(30.5 Lakhs) केवल ब्याज के तौर पर.

सोचिए कि आपने केवल 15 साल में ₹12.60 लाख बचाए, लेकिन आपको बदले में ₹40 लाख से ज्यादा मिल सकते हैं. यही 'कंपाउंडिंग' का जादू है. शुरुआती सालों में ये ग्रोथ धीमी लगती है, लेकिन आखिरी के 5 सालों में आपका पैसा रॉकेट की तरह बढ़ता है.

12% के हिसाब से कितना पैसा बनेगा

अगर इसी 7000 रुपए के निवेश 12 फीसदी का रिटर्न 15 साल में मिलेगा तो भी 30 लाख प्लस का फंड आपके पास होगा.
मंथली निवेश: ₹7,000.
निवेश की अवधि: 15 साल (180 महीने).
अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना.
कुल जमा राशि: ₹12,60,000 (इन 15 सालों में आपकी जेब से इतना पैसा जाएगा).
मैच्योरिटी फंड: ₹33,31,520(33.3 Lakhs) के आसपास.
वेल्थ गेन: करीब ₹20,71,520(20.7 Lakhs) केवल ब्याज के तौर पर.

DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
15 years700043.1 Lakhs
1 years70000.9 Lakhs
2 years70001.9 Lakhs
3 years70003.1 Lakhs
4 years70004.5 Lakhs
5 years70006.1 Lakhs
8 years700012.4 Lakhs
10 years700018.4 Lakhs
12 years700026.3 Lakhs
15 years700043.1 Lakhs
18 years700068.8 Lakhs
20 years700092.9 Lakhs
21 years70001.1 Crores
22 years70001.2 Crores
23 years70001.4 Crores
24 years70001.7 Crores
25 years70001.9 Crores
26 years70002.2 Crores
27 years70002.6 Crores
28 years70003 Crores
29 years70003.4 Crores
30 years70003.9 Crores
32 years70005.2 Crores
35 years70008 Crores


SIP ही क्यों है आम आदमी के लिए बेस्ट?

मार्केट में निवेश के कई ऑप्शन हैं, जैसे गोल्ड, एफडी या प्रॉपर्टी. लेकिन SIP इन सब पर भारी क्यों पड़ती है?

रुपया कॉस्ट एवरेजिंग: असल में जब मार्केट गिरता है, तो आपको ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं और जब बढ़ता है तो कम. इससे आपकी खरीद का दाम औसत हो जाता है और रिस्क कम होता है.
अनुशासन: आपके खाते से हर महीने एक फिक्स डेट को पैसा कट जाता है, जिससे एक्स्ट्रा फिजूलखर्ची से बच जाते हैं.
फ्लेक्सिबिलिटी: जब चाहें SIP की रकम बढ़ा सकते हैं (Top-up), कम कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर पैसा निकाल सकते हैं.

क्या 15% का रिटर्न मिलना मुमकिन है?

असल में म्यूचुअल फंड शेयर बाजार से जुड़े होते हैं, वैसे तो रिटर्न की कोई फिक्स गारंटी नहीं होती है. लेकिन अगर हम पिछले 10-15 सालों का ट्रैक रिकॉर्ड देखें, तो फिर कई लार्ज-कैप और फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने आसानी से 15% से 18% तक का रिटर्न दिया है.तो ऐसे में 15 फीसदी के रिटर्न के रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है.


इन्वेस्टमेंट के टाइम ध्यान रखने वाली 3 जरूरी बातें

अमीर बनने का ये सफर आसान तो है, लेकिन इसमें कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

1.धैर्य रखें: इन्वेस्टमेंट में सबसे बड़ी गलती बीच में पैसा निकालना है. 15 साल का टारगेट है, तो उस पर टिके रहें.
2. सही फंड को चुनें: अपनी रिस्क लेने की क्षमता के हिसाब से फंड चुनें. अगर आप नए हैं, तो किसी सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर की सलाह जरूर लें.
3. महंगाई को न भूलें: आज के ₹40 लाख 15 साल बाद उतने ही पावरफुल नहीं रहेंगे, तो इसलिए कोशिश करें कि हर साल अपनी SIP की रकम को 5-10% बढ़ाते रहें (इसे स्टेप-अप एसआईपी कहते हैं).


आज का एक छोटा कदम, कल की बड़ी राहत

महंगाई को हम रोक नहीं सकते हैं, लेकिन उससे निपटने की तैयारी तो जरूर आज से ही कर सकते हैं. जी हां ₹7,000 की ये SIP आपके बुढ़ापे का सहारा, बच्चों की पढ़ाई का फंड या आपके सपनों के घर की चाबी बन सकती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)

खबर से जुड़े FAQs

1. क्या ₹7,000 की SIP से सच में ₹40 लाख बन सकते हैं?
हां. अगर 15 साल तक औसतन 15% सालाना रिटर्न मिले, तो ₹7,000 मंथली SIP से ₹40 लाख से ज्यादा का फंड बन सकता है.

2. SIP में 15% रिटर्न मिलना कितना सुरक्षित है?
रिटर्न की गारंटी नहीं होती, लेकिन अच्छे म्यूचुअल फंड्स ने लंबे समय में 12–18% तक रिटर्न दिए हैं.

3. SIP बीच में रोकने से क्या नुकसान होगा?
बीच में SIP तोड़ने से कंपाउंडिंग टूट जाती है और बड़ा फंड बनने से पहले ही ग्रोथ रुक जाती है.

4. क्या SIP की रकम समय के साथ बढ़ानी चाहिए?
हां. हर साल 5–10% SIP बढ़ाने से (स्टेप-अप SIP) महंगाई का असर कम होता है और फंड तेजी से बढ़ता है.

5. SIP शुरू करने का सबसे सही समय कब है?
जितना जल्दी हो सके. SIP में समय सबसे बड़ा फैक्टर है, जल्दी शुरुआत करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)