SIP Calculator: 25 की उम्र से हर महीने ₹10,000 का निवेश, 45 पर जेब में होंगे ₹1 करोड़; देखें कैलकुलेशन

SIP Calculator: SIP निवेश का एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसके जरिए आप रेग्‍युलर स्‍माल सेविंग्‍स से भी इक्विटी जैसा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. आप अपनी छोटी-मोटी बचत को अगर हर महीने निवेश की आदत बना लें, तो आप लंबी अवधि में लाखों-करोड़ रुपये का फंड आसानी से बना सकते हैं.
SIP Calculator: 25 की उम्र से हर महीने ₹10,000 का निवेश, 45 पर जेब में होंगे ₹1 करोड़; देखें कैलकुलेशन

(Representational Image) 

SIP Calculator: बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों में म्‍यूचुअल फंड का क्रेज बना हुआ है. जनवरी 2023 में लगातार 23वें महीने इ‍क्विटी म्‍यूचुअल फंड्स में इनफ्लो हुआ है. SIP के जरिए रिटेल निवेशक म्‍यूचुअल फंड्स में जबरदस्‍त निवेश कर रहे हैं. पिछले महीने SIP के जरिए रिकॉर्ड 13,856 करोड़ रुपये का निवेश आया. SIP निवेश का एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसके जरिए आप रेग्‍युलर स्‍माल सेविंग्‍स से भी इक्विटी जैसा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. आप अपनी छोटी-मोटी बचत को अगर हर महीने निवेश की आदत बना लें, तो आप लंबी अवधि में लाखों-करोड़ रुपये का फंड आसानी से बना सकते हैं. म्‍यूचुअल फंड्स की कई ऐसी स्‍कीम्‍स हैं, जिन्‍होंने लंबी अवधि में औसत रिटर्न 12 फीसदी सालाना रहा है.

45 की उम्र में कैसे बनेंगे 1 करोड़

Add Zee Business as a Preferred Source

SIP लंबी अवधि तक बनाए रखने पर कम्‍पाउंडिंग का जबरदस्‍त फायदा होता है. जैसे, अगर उम्र 25 साल है और आपने 20 साल तक निवेश रखा है, तो यह एक बेहतर ऑप्‍शन हो सकता है. SIP Calculator के मुताबिक, अगर आप 25 की उम्र से हर महीने 10,000 की SIP शुरू करते हैं, तो 45 की उम्र में 1 करोड़ (99,91,479 रुपये) का फंड आसानी से बना सकते हैं. इसमें आपका निवेश 24 लाख और अनुमानित रिटर्न 75.92 लाख रुपये होगा. निवेश के पूरे 20 साल के टेन्‍योर में औसत सालाना रिटर्न 12 फीसदी है. हालांकि, यहां यह ध्‍यान रखें कि म्‍यूचुअल फंड में निवेश की कोई गारंटी नहीं होती है. बाजार की परफॉर्मेंस के आधार पर अगर सालाना रिटर्न कम या ज्‍यादा होता है, तो आपका अनुमानित रिटर्न भी घट-बढ़ सकता है.

SIP: 6.21 करोड़ हुए अकाउंट्स

एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, निवेशकों का SIP पर भरोसा मजबूत बना हुआ है. इसके चलते निवेश का आंकड़ा नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. जनवरी 2023 में निवेशकों ने SIP के जरिए रिकॉर्ड 13,856 करोड़ का निवेश किया है. SIP अकाउंट्स की संख्‍या 6.21 करोड़ हो गई.

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम का कहना है कि SIP निवेश का एक सिस्‍टमेटिक तरीका है. लंबी अवधि में कई फंड्स का रिटर्न औसतन 12 फीसदी रहा है. हालांकि, इसमें रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है. यह बाजार की चाल पर निर्भर करता है. इसलिए निवेशक को अपनी इनकम, टारगेट और रिस्‍क प्रोफाइल देखकर निवेश का फैसला करना चाहिए. SIP में खासियत यह है कि महज 100 रुपये मंथली से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसके जरिए आप निवेश की आदत, रिस्‍क और उस पर मिलने वाले रिटर्न का आकलन आसानी से जान और समझ सकते हैं.


(डिस्‍क्‍लेमर: म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. यहां एक कैलकुलेशन दिया गया है और यह निवेश की सलाह नहीं है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6