SIP Calculator: हर किसी को अमीर बनाने वाला है SIP का 17X15X17 फॉर्मूला, जान गए तो बन जाएंगे 'धनवान',धांसू है रिटर्न का कैलकुलेशन

SIP Calculation: अगर आप करोड़ों का फंड बनाना चाहते हैं, तो SIP का 17x15x17 फॉर्मूला अपनाएं. हर महीने ₹17,000 की SIP को 17 साल तक जारी रखें और 15% रिटर्न पाएं. इस रणनीति से आप करोड़पति तक का फंड बना सकते हैं—लंबी अवधि के लिए यह बेहतरीन निवेश प्लान है.
SIP Calculator: हर किसी को अमीर बनाने वाला है SIP का 17X15X17 फॉर्मूला, जान गए तो बन जाएंगे 'धनवान',धांसू है रिटर्न का कैलकुलेशन

भारत में करोड़ों का रिटायरमेंट फंड बनाना अब कोई मुश्किल सपना नहीं रहा है. अगर आप नियमित रूप से निवेश करते हैं, तो SIP का ‘17x15x17’ फॉर्मूला आपकी जिंदगी बदल सकता है. इस फॉर्मूले के तहत अगर आप हर महीने ₹17,000 की SIP को 17 साल तक जारी रखते हैं और औसतन 12-15% रिटर्न पाते हैं, तो आप करीब ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं. यह तरीका खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो अनुशासन के साथ लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं.

एसआईपी से बनेंगे धनवान

SIP यानी Systematic Investment Plan म्यूचुअल फंड में निवेश का बेहद आसान और समझदारी भरा तरीका है. जी हां इसमें आप हर महीने या तय समय पर अपनी सुविधा के अनुसार एक निश्चित रकम इन्वेस्ट करते हैं. यह तरीका उन लोगों के लिए खास है जो धीरे-धीरे बड़ा फंड बनाना चाहते हैं. SIP का सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज की ताकत है, जो समय के साथ आपके निवेश को कई गुना बढ़ा देता है. अनुशासन और निरंतरता से किया गया SIP निवेश भविष्य में करोड़ों का फंड तैयार कर सकता है.

SIP के जरिए फंड बनाना

यह 17-15-17 फॉर्मूला उन निवेशकों के लिए एक शानदार विकल्प है जो 47 की उम्र में भी करोड़ों का फंड बनाना चाहते हैं. अगर आप 30 साल की उम्र से हर महीने ₹17,000 की SIP करते हैं और 17 साल तक इसे जारी रखते हैं, तो कंपाउंडिंग की ताकत और बाजार के लंबे समय के रिटर्न से आपकी पूंजी लाखों नहीं, बल्कि करोड़ में बदल सकती है.जी हां यह फॉर्मूला देर से निवेश शुरू करने वालों के लिए भी एक स्मार्ट और अनुशासित फाइनेंशियल प्लानिंग टूल है, जो रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड तैयार करता है.


करोड़पति बनने का ऑप्शन

अगर आप भविष्य में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो सही SIP योजना चुनना बेहद जरूरी है. 30 की उम्र में SIP शुरू करने वाला निवेशक 47 की उम्र तक शानदार रिटर्न कमा सकता है. असल में यह इन्वेस्टमेंट ना केवल फाइनेंशियल सुरक्षा देता है, बल्कि बड़े टारगेट को पूरा करने में भी मदद करता है. अगर आप 17 साल तक नियमित रूप से निवेश करते हैं और कंपाउंडिंग का पूरा फायदा उठाते हैं, तो आसानी से 1 करोड़ या उससे ज्यादा का फंड बना सकते हैं. यह तरीका स्मार्ट, अनुशासित और लंबी अवधि के निवेशकों के लिए परफेक्ट है.

17+15+15 का फॉर्मूला

इस फॉर्मूले के अनुसार:

17,000 रुपये प्रति माह निवेश करें
अनुमानित रिटर्न 15% वार्षिक लें
17 साल तक लगातार निवेश जारी रखें

इस फॉर्मूले के हिसाब से आपका निवेश अमाउंट ₹3468000 (34.7 Lakhs) लाख होगा और रिटर्न ₹10862915 (1.1 Crores) करोड़ तक पहुँच जाएगा. 17 साल के बाद कुल फंड लगभग 14330915 (1.4 Crores) करोड़ होगा. यानी 17 साल में 1 करोड़ से ज्यादा का फंड बन सकता है.

DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
17 years170001.4 Crores
1 years170002.2 Lakhs
2 years170004.7 Lakhs
3 years170007.6 Lakhs
4 years1700011 Lakhs
5 years1700014.8 Lakhs
8 years1700030.2 Lakhs
10 years1700044.7 Lakhs
12 years1700063.9 Lakhs
15 years170001 Crores
18 years170001.7 Crores
20 years170002.3 Crores
21 years170002.6 Crores
22 years170003 Crores
23 years170003.5 Crores
24 years170004.1 Crores
25 years170004.7 Crores
26 years170005.4 Crores
27 years170006.2 Crores
28 years170007.2 Crores
29 years170008.3 Crores
30 years170009.6 Crores
32 years1700012.7 Crores
35 years1700019.4 Crores

निष्कर्ष

SIP का ‘17x15x17’ फॉर्मूला इस बात का सबूत है कि अनुशासित और दीर्घकालिक निवेश से कोई भी व्यक्ति करोड़ों का फंड बना सकता है. यह फॉर्मूला उन निवेशकों के लिए प्रेरणा है जो सोचते हैं कि अब शुरुआत करने में देर हो गई है.तो अगर आप हर महीने ₹17,000 की SIP को 17 साल तक जारी रखते हैं और 15% के औसत रिटर्न से निवेश बढ़ता है, तो आप लगभग ₹1 करोड़ तक का फंड तैयार कर सकते हैं. इस प्लानिंग की खूबी है कंपाउंडिंग की ताकत — यानी आपका पैसा खुद पर ब्याज कमाकर तेजी से बढ़ता है. SIP से धीरे-धीरे निवेश करने की आदत न सिर्फ फाइनेंशियल डिसिप्लिन सिखाती है, बल्कि लंबी अवधि में आर्थिक आजादी भी देती है। जितनी जल्दी शुरुआत, उतना बड़ा फायदा. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)


FAQ FOR SIP

Q1. SIP का ‘17x15x17’ फॉर्मूला क्या है?
SIP का ‘17x15x17’ फॉर्मूला बताता है कि अगर आप हर महीने ₹17,000 की SIP को 17 साल तक करते हैं और 15% औसत रिटर्न पाते हैं, तो लगभग ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं.

Q2. क्या 17x15x17 फॉर्मूला से करोड़पति बना जा सकता है?
हां, यह फॉर्मूला नियमित और अनुशासित निवेश के जरिए कंपाउंडिंग की ताकत से करोड़पति बनने में मदद करता है.17 साल में ₹17,000 की SIP से लगभग ₹1.4 करोड़ तक का फंड बन सकता है.

Q3. SIP में निवेश शुरू करने की सही उम्र क्या है?
SIP शुरू करने की सबसे अच्छी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मानी जाती है. जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना बड़ा कंपाउंडिंग लाभ मिलेगा और रिटायरमेंट तक बड़ा फंड बन सकेगा.

Q4. SIP में 15% रिटर्न कैसे मिलता है?
15% रिटर्न कोई गारंटी नहीं है, बल्कि इक्विटी म्यूचुअल फंड के लंबे समय के औसत रिटर्न पर आधारित है. लंबी अवधि में अच्छे फंड चुनने से यह रिटर्न संभव है.

Q5. SIP का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
SIP का सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग है — यानी आपके निवेश पर मिलने वाला ब्याज भी आगे ब्याज कमाता है. इससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है और लंबी अवधि में करोड़ों का फंड बनता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6